विजय दिवस : सीएम धामी ने गांधी पार्क शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को  दी श्रद्धांजलि - Mukhyadhara

विजय दिवस : सीएम धामी ने गांधी पार्क शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को  दी श्रद्धांजलि

admin
1639655900288

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर वीरता व पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है।

1639655939562

मुख्यमंत्री ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन करते हुए कहा कि हमारे इन जवानों की वजह से सभी चैन की नींद सोते हैं। देवभूमि उत्तराखंड की सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार भी उपस्थित थे।

यह भी पढें: बिग ब्रेकिंग: देहरादून में गरजे राहुल गांधी। भारी जनसैलाब देख भाजपाइयों के उड़े होश, कांग्रेसी गदगद

Next Post

उत्तराखण्ड में अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान खोले जाने की CM धामी ने की केंद्रीय मंत्री से मांग

हरिद्वार/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री पोत परिवहन और जल मार्ग, आयुष, भारत सरकार सर्वानन्द सोनोवाल ने बृहस्पतिवार को अलकनन्दा घाट, हरिद्वार में आयुष एवं आयुुष शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित “आयुष संवाद’’ – “उत्तराखण्ड आयुष: संसाधन एवं संभावनायें’’- […]
1639657247350

यह भी पढ़े