बड़ी खबर : राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों को मिलेगा 28 प्रतिशत डीए। पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर हो रहा गंभीरता से विचार - Mukhyadhara

बड़ी खबर : राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों को मिलेगा 28 प्रतिशत डीए। पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर हो रहा गंभीरता से विचार

admin
7th pay commission 1624669931836 1626258161491
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की फ्रीज डीए बहाल करने की घोषणा
  • 1 लाख 60 हजार राज्य कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर होंगे लाभान्वित

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा सदन में राज्य कर्मचारियों के फ्रीज किये गये महंगाई भत्ते को बहाल करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 प्रतिशत डीए वृद्धि से अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को कुल 28 प्रतिशत डीए मिलेगा। सितम्बर माह के वेतन में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा, जबकि जुलाई व अगस्त माह का एरियर दिया जाएगा। इससे प्रदेश के लगभग 1 लाख 60 हजार कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे।

  • पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर गम्भीरता व संवेदनशीलता से कर रहे विचार
  • इसके लिए पहले से गठित है मंत्रिमण्डल उपसमिति

पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर पहले ही मंत्रिमंडल उपसमिति बनी हुई है। हम इस पर पूरी गम्भीरता और संवेदनशीलता से विचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिसकर्मी दिन रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हैं। राज्य सरकार, राज्य और पुलिस विभाग के हित में हर जरूरी निर्णय लेगी।

Next Post

गुड न्यूज : CM पुष्कर धामी ने दी बड़ी राहत, की महत्वपूर्ण घोषणाएं

बिजली बिलों के फिक्स्ड चार्ज और विलम्ब भुगतान अधिभार में छूट सेवायान कर में 6 माह की छूट पर्यावरण मित्रों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि पीएम स्वनिधि में पंजीकृत लाभार्थियों को मिलेगी आर्थिक सहायता देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा […]
CM Photo 05 dt 25 August 2021

यह भी पढ़े