विशिष्ट कार्य के लिए उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह - Mukhyadhara

विशिष्ट कार्य के लिए उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

admin
FB IMG 1597503245084

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2020 के अवसर पर विशिष्ट कार्य के लिए Uttarakhand Police के पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये गए। DGP ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।
“विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह”
1. श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून।
2. लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून।
3. देवेन्द्र सिंह पींचा, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर।

“विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह”
1. सुरजीत सिंह पंवार, अपर अधीक्षक/उप सेनानायक एटीसी हरिद्वार।
2. मुकेश ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार, जनपद हरिद्वार।
3. प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर।
4. डॉ. जगदीश चन्द्र, अपर अधीक्षक/ उप सेनानायक, आईआरबी प्रथम।

इसके अलावा 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  अरुण मोहन जोशी, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को आजादी के लिए बलिदान हुए सभी महान महापुरुषों का स्मरण कराते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने व अपने दायित्वों का पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विशिष्ट कार्यो के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह तथा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह  हेतु चयनित किए गए पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को उत्कृष्ट/ सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।  साथ ही उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।
पुलिस लाइन के साथ साथ जनपद के समस्त थानों /चौकियों / पुलिस कार्यालय, फायर स्टेशन पर भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए ध्वजारोहण किया गया।
दून_पुलिस के इन अधिकारी एवं कमर्चारियों को उत्कृष्ट सेवा व सरहानीय सेवा के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया।
1. पल्लवी त्यागी पुलिस उपाधीक्षक नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून ।
2. देवेंद्र सिंह नेगी निरीक्षक अभिसूचना एलआईयू
3. अखिलेश कुमार प्रतिसार निरीक्षक  देहरादून
4. रितेश शाह निरीक्षक नागरिक  पुलिस देहरादून
5.जैनेंद्र सिंह राणा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस
6.दिलबर सिंह नेगी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस
7. धर्मेंद्र सिंह रौतेला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस
8.राकेश चंद्र शाह उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद देहरादून
9. अमरजीत सिंह उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद देहरादून
10.लोकेंद्र बहुगुणा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद देहरादून
11. नवीन जोशी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद देहरादून
12.प्रमोद पेटवाल आर0एम0ओ0  जनपद देहरादून
13.हेड कॉन्स्टेबल 73 श्री धर्मेंद्र सिंह बिष्ट
14.का0  विनोद बचकोटी
15. का0 मनीष पन्त
16.का0 अंकित भंडारी

यह भी पढ़ें  : बड़ी खबर : आज 325 नए कोरोना मामले और 246 मरीज हुए ठीक। चार और मरीजों की मौत

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर दु:खद खबर : जनवरी से लापता हवलदार राजेंद्र नेगी का शव गुलमर्ग में बर्फ से बरामद

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तराखंड के लिए एक दु:खद खबर आई है। 8 जनवरी 2020 को नियंत्रण रेखा पर बर्फ में फिसलने के कारण हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी लापता हो गए थे। सेना ने उनकी काफी खोजबीन की, […]
FB IMG 1597507440844

यह भी पढ़े