Weather alert : अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम, शीतलहर की संभावना - Mukhyadhara

Weather alert : अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम, शीतलहर की संभावना

admin
wather

Weather alert : अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम, शीतलहर की संभावना

देहरादून/मुख्यधारा

मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 26 और 27 दिसंबर 2022 को प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाये रहने का अनुमान है। इसी क्रम में उधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में इस तरह की संभावनाएं सर्वाधिक बनती दिखाई दे रही है। घने कोहरे के कारण हवाई सेवाएं, रेल व बस यातायात भी प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढ़े : शपथ ग्रहण समारोह आज : नेपाल में फिर ‘प्रचंड’ की सरकार, तीसरे बार पुष्प कमल दहल (Pushpa Kamal Dahal) बनेंगे प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

मौसम की स्थिति को भांपते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान वाहन चालकों को अपने वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 26 और 27 दिसंबर को शीतलहर बढ़ने की आशंका है। साथ ही दोनों दिन अन्य दिनों की अपेक्षा और अधिक ठंडे महसूस किए जा सकते हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों में जहां कोहरे की आशंका जताई गई है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में सोमवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान धूप खिली हुई मिल सकती है। हालांकि मैदानी और पहाड़ी दोनों इलाकों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़े : अच्छी खबर : महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक पंचायतीराज बंशीधर तिवारी (Banshidhar Tiwari) ने चौपाल लगाकर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 26 और 27 दिसंबर 2022 को प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाये रहने का अनुमान है। इसी क्रम में उधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में इस तरह की संभावनाएं सर्वाधिक बनती दिखाई दे रही है। घने कोहरे के कारण हवाई सेवाएं, रेल व बस यातायात भी प्रभावित हो सकते हैं।

मौसम की स्थिति को भांपते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान वाहन चालकों को अपने वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 26 और 27 दिसंबर को शीतलहर बढ़ने की आशंका है। साथ ही दोनों दिन अन्य दिनों की अपेक्षा और अधिक ठंडे महसूस किए जा सकते हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़े : सवाल : कोठी गाड रेंज (Kothi Gad range) में दर्जनों देवदार व कैल वृक्षों के अवैध पातन का जिम्मेदार कौन!

मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों में जहां कोहरे की आशंका जताई गई है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में सोमवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान धूप खिली हुई मिल सकती है। हालांकि मैदानी और पहाड़ी दोनों इलाकों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

Screenshot 20221226 121236 Drive

 

Next Post

शहीद ऊधम सिंह (Udham Singh) की मूर्ति पर सीएम ने किया माल्यार्पण। अकादमी परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ

शहीद ऊधम सिंह (Udham Singh) की मूर्ति पर सीएम ने किया माल्यार्पण। अकादमी परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ ऊधमसिंहनगर/मुख्यधारा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नानकमत्ता, उधम सिंह नगर, स्थित गुरुनानक अकाडमी में वीर बाल दिवस के […]
puskar 1 2

यह भी पढ़े