महिलाएं हैं देश की धरोहर, सरकार कर रही सशक्त: रेखा आर्या (Rekha Arya) - Mukhyadhara

महिलाएं हैं देश की धरोहर, सरकार कर रही सशक्त: रेखा आर्या (Rekha Arya)

admin
rekha 1 2

महिलाएं हैं देश की धरोहर, सरकार कर रही सशक्त: रेखा आर्या (Rekha Arya)

  • महिलाएं कर रहीं देश व प्रदेश का नाम रोशन, सशक्त महिला से होता है सशक्त समाज का निर्माण: रेखा आर्या
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया आई०आई०टी० रुड़की द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रतिभाग

रुड़की/मुख्यधारा

प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या आज आई०आई०टी० रूड़की पहुंची जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रतिभाग किया।उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में सभी छात्रों को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण विषय पर उन्होंने अपने विचार रखे।

rekha 2 2

कहा कि महिलाएं हमारे देश की धरोहर है, अतः उन्हें जितना सम्मान और सशक्त किया जाए उतनी ही हमारे देश की समृद्धि होगी और हमारा देश सशक्त बनेगा।महिलाओं का स्वास्थ्य उनके घर, परिवार और समाज के लिए कभी भी प्राथमिकता में नहीं रहा है इसलिए उन्हें इसके लिए भी जागरूक किया जाना अतिआवश्यक है।

यह भी पढें : दु:खद (Two friends killed in forest fire): उत्तराखंड में जंगल की आग ने ली दो दोस्तों की जान, दिल्ली से शादी में शामिल होने आए थे पौड़ी गढ़वाल

साथ ही कहा कि महिलाओं के शारीरिक, मानसिक, मौलिक और आर्थिक सशक्तिकरण के कारण ही घर, परिवार और देश का सशक्तिकरण हो सकता है।

rekha 3 2

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक स्वस्थ और समृद्ध सोच से अगर पुरुष वर्ग और एक महिला दूसरी महिला की साथी बने तो हमारे देश को एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके लिए जरूरी है बचपन से माता पिता अपने बच्चों में समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के बीज बोये।कहा कि आज हमारी बेटियां किसी से भी कम नही है ,वह आज पुरुषों के मुकाबले हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

यह भी पढें : खबरदार! अगर आपके यहां भी पंचायतों (Panchayats) का पैसा खर्च नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई। प्रतिनिधि व अधिकारी होंगे चिन्हित

उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज मे जो धारणा बनी थी आज बेटियां उसे तोड़ने का कार्य कर रही हैं।

rekha 4 1

सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने 30 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया है।जिसके द्वारा अब महिलाएं स्वालंबी व आत्मनिर्भर बनेगी और वह भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी।साथ ही इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढें : सिंगटाली मोटर पुल (Singtali Motor Bridge)निर्माण की मांग को लेकर विधायक रेणु बिष्ट से मिला संघर्ष समिति का शिष्टमंडल, दी ये चेतावनी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज पाल,जिला मंत्री सतीश सैनी,मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, प्रोफेसर एस. पी. सिंह, प्रोफेसर स्मिता झा जी,डॉ. अनुपमा बहादुर जी सहित समस्त अध्यापकगण व छात्र उपस्थित रहे!

Next Post

मिलेट्स-2023 (Millets-2023) : मसूरी में ‘क्षमता और अवसर’ राष्ट्रीय सम्मेलन का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

मिलेट्स-2023 (Millets-2023) : मसूरी में ‘क्षमता और अवसर’ राष्ट्रीय सम्मेलन का सीएम धामी ने किया शुभारंभ मसूरी/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी के एक होटल में मिलेट्स-2023 के अन्तर्गत आयोजित ‘क्षमता और अवसर’ राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ […]
msuri 1

यह भी पढ़े