यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिए हुए बन्द - Mukhyadhara

यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिए हुए बन्द

admin 2
FB IMG 1572336111274

विश्व प्रसिद्ध मां यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 06 माह के लिए हुए बन्द

माँ यमुना के उद्गम स्थल स्थित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट आज 29/10/219 को भैया दूज पर्व के पावन अवसर पर दोपहर 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त पर विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के बीच शीतकाल के लिए बंद हो गए।

पुलिस सुरक्षा के बीच शनिदेव की डोली की अगुवाई में मां यमुना की उत्सव डोली अपने शीतकालीन निवास खरसाली(ख़ुशीमठ) के लिए ढोल नगाड़ों औऱ अपार जनसमूह के साथ रवाना हुई, जहाँ पर शीतकाल मे अगले 6 माह के लिए यमुना माँ के दर्शन हो सकेंगे।

FB IMG 1572336117896
आपको बताते चले कि इस वर्ष लगभग 4.6 लाख श्रद्धालुओं ने माँ यमुना जी के दर्शन किये, जिनकी सुरक्षा हेतु उत्तरकाशी पुलिस एवं SDRF द्वारा चाहे बर्फबारी हो कड़कती ठंड हो, बरसात हो या फिर किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति में अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हुए सभी श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल एवं सुगम बनाया।
यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं के रास्ता भटकने पर, लैंड स्लाइड के कारण मार्ग अवरुद्ध होने पर, अत्यधिक वर्षात या फिर किसी अन्य प्रकार से मुसीबत में होने पर जनपद पुलिस एवं SDRF द्वारा तत्काल मदद व रेस्क्यू कर जान बचाई गई। जिसके लिए बहुत सारे श्रद्धालुओं द्वारा जनपद पुलिस व SDRF की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा व आभार प्रकट किया गया।

FB IMG 1572336133056
जनपद उत्तरकाशी पुलिस आप सभी की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है एवं अगले वर्ष यमुनोत्री धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है।

Next Post

लोकप्रिय सांसद बलूनी ने तोड़़ी खामोशी

लोकप्रिय सांसद बलूनी ने तोड़़ी खामोशी भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद एक माह से सोशल मीडिया में नहीं थे। आज खुद उनके द्वारा सोशल मीडिया पर अस्वस्थ होने की जानकारी दी गयी, किन्तु अस्वस्थता के बारे में […]
20191029 201801

यह भी पढ़े