सैकड़ों फरियादियों की समस्यायें सुनी - Mukhyadhara

सैकड़ों फरियादियों की समस्यायें सुनी

admin

हल्द्वानी। जिलाधिकारी श्सविन बंसल ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में सैकडों फरियादियों की समस्यायें सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया तथा मौके पर निस्तारण न होने वाली समस्याओं को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को भेजा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन समस्याओं का निराकरण उनके स्तर पर संभव नहीं है या शासन स्तर की समस्याएं हैं, उन्हें वे अपने उच्चाधिकारियों को तत्काल संदर्भित करें तथा उसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी अवश्य दें। फरियादियों ने कैम्प कार्यालय पहुॅचकर सफाई, पेयजल, शिक्षा, अतिक्रमण, आर्थिक सहायता, अवैध निर्माण, सशस्त्र लाईसेंस विरासतन दर्ज कराने, पेंशन आदि से सम्बन्धित समस्याए एवं  मांग उनके सम्मुख रखी। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को 15 दिन के भीतर समस्याओं का निराकरण करने एवं निराकरण के लिए की गई कार्यवाही की जानकारी फरियादियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। पंजीकरण काउण्टर लगाकर समस्याओं को पंजीकृत किया गया तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। 

Next Post

राजीव गांधी की 75वीं जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाएगी कांग्रेस

देहरादून। कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती को पूरे देश में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी परिपेक्ष में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष […]
rajivgandhi1 19453245 222847811

यह भी पढ़े