दु:खद (Accident): यहां कार खाई में गिरी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत। कल रात्रि की घटना का आज चला पता - Mukhyadhara

दु:खद (Accident): यहां कार खाई में गिरी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत। कल रात्रि की घटना का आज चला पता

admin
IMG 20220901 WA0081 780x470 1

विकासनगर/मुख्यधारा

देहरादून के कालसी क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाएं(Accident) हो रही हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जहां एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालसी कोटी इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर एक हिमाचल प्रदेश नंबर की लाल कलर की बे्रजा कार संख्या HP08A 3768 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में(Accident) जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। बताया गया कि यह घटना बीती रात्रि के समय हुई, किंतु इसका पता पता नहीं चल पाया।

आज इस दुर्घटना(Accident) की जानकारी प्राप्त होते ही एसडीआरएफ, पुलिस व राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने पाया कि दो शव कार के भीतर, जबकि एक बाहर पड़ा हुआ था। इस पर तीनों शवों को बरामद कर लिया गया। तीनों मृतक हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं।

बताया गया कि उक्त कार में सवार लोग रात्रि के समय विकासनगर से सामान लेकर हिमाचल जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना घट गई। रात्रि के समय घना अंधेरे होने और निर्जन स्थान होने के कारण इसका किसी को पता नहीं चल पाया।

मृतकों में दिलशाद (24) पुत्र इब्राहीम निवासी नेरवा हिमाचल प्रदेश, रमिश रांता (34) पुत्र रामानंद निवासी कोटी सराय तहसील नेरवा हिमाचल एवं विक्रम (31) पुत्र रमेश निवासी कोटी सराय तहसील नेरवा हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

बताते चलें कि इससे पूर्व लखवाड़ से विकासनगर आ रहा एक वाहन खाई में गिर गया था। जिससे उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए थे।

इसके अलावा मोरी-नैटवाड़ क्षेत्र में भी एक वाहन नदी में गिर गया था, जिसमें एक की मौत गई थी, जबकि एक व्यक्ति लापता हो गया और तीन लोग घायल हो गए थे।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड में इस भर्ती की जांच विजिलेंस को सौंपी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आदेश के बाद हड़कंप (sub-inspector)

 

यह भी पढें : बड़ी खबर : UKSSSC पेपर लीक प्रकरण पर सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट जाकर कांग्रेस विधायक कापड़ी ने खींची लंबी लकीर

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : विधानसभा की बैकडोर भर्तियों पर भाजपा विधायक ने की ये तीखी टिप्पणी, पढें ये खबर (Backdoor recruitments)

 

यह भी पढें : बड़ी खबर: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने UKSSSC पेपर लीक और विधानसभा में हुई भर्तियों पर अपनी सरकार पर उठाए सवाल, CBI जांच की मांग

Next Post

बिग ब्रेकिंग Uttarakhand: विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में बड़ी अपडेट। जांच को लेकर सीएम धामी ने लिखा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र (Vidhansabha backdoor bharti)

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर (Vidhansabha backdoor bharti) से हुई भर्तियों की जांच के संबंध में बड़ी अपडेट आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इनकी जांच को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]
Uttarakhand Vidhansabha backdoor bharti

यह भी पढ़े