बलूनी के प्रयास पर केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने लगाई मुहर - Mukhyadhara

बलूनी के प्रयास पर केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने लगाई मुहर

admin
PicsArt 07 10 07.22.15

देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बताया कि रामनगर (जनपद नैनीताल ) के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर धनगढ़ी नाले पर पुल की स्वीकृति के साथ टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गयी है।

उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने गत वर्ष (4 सितंबर 2019 को ) मा. मंत्री जी से धनगढ़ी नाले पर पुल बनाने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उन्हैं पत्र लिखकर सूचित किया कि उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया जारी है।
सांसद बलूनी ने कहा कि रामनगर के निकट धनगढ़ी नाला बरसात में विकराल रूप ले लेता है। प्रतिवर्ष अनेक वाहनों के बहने और जनहानि के समाचार मिलते हैं।

IMG 20200710 WA0014

IMG 20200710 WA0013

पूर्व में राज्य सरकार व जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इस पुल के निर्माण के निरंतर प्रयास किए गये। धनगढ़ी पुल के निर्माण के बाद बरसात के मौसम में रामनगर व पहाड़ी क्षेत्रों के बीच निर्बाध आवागमन जारी रहेगा।
श्री बलूनी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा उत्तराखंड में ऑलवेदर रोड सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं और आने वाले वर्षों में उत्तराखंड की यात्रा सहज और सुगम हो जायेगी।

Next Post

वीडियो : मुनस्यारी क्षेत्र में बहा देहरादून का एक वाहन। दो लोग रेस्क्यू। आपदा से निपटने को जारी नंबर बंद

पिथौरागढ़/मुनस्यारी। आज गिरगांव बनिक नाले में देहरादून से आ रही एक वाहन के पानी के तेज बहाव में बहने की खबर है। जिसमें दो लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सायं […]
PicsArt 07 10 09.54.11

यह भी पढ़े