दून में डेंगू का कहर जारी। आंकड़ा 531 पार। डीएम ने की आपात बैठक - Mukhyadhara

दून में डेंगू का कहर जारी। आंकड़ा 531 पार। डीएम ने की आपात बैठक

admin
20190824 012946
देहरादून। जनपद में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे डेंगू के कहर को कम करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी सी रविशंकर ने आपात बैठक की।
बैठक में जिलाध्किारी ने देहरादून में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे के देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने डेंगू के मच्छर को कम करने के लिए अब तक किये गये इंतजामात को नाकाफी बताया तथा डेंगू विरोध  अभियान को युस्तर पर चलाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा विभाग को डेंगू मरीजों की पड़ताल किये जाने वाले उपकरणों की आवश्यक खरीद-फरोख्त करने के लिए ध्नराशि उपलब्ध् कराई।
उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एलाईजा की पहचान के लिए किये जाने वाले परीक्षणों के लिए अतिरिक्त मशीनें लगाएं तथा प्लेलेट्स के लिए भरपाई हेतु स्वस्थ नागरिकों से अधिक से अधिक  रक्तदान करने को जागरूक/प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि रक्तदाताओं का अब आॅनलाईन पंजीकरण भी कराया जायेगा, ताकि अध्कि से अध्कि लोग इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग कर सकें। जिलाध्किारी ने डेंगू की रोकथाम करने के लिए लोगों को छोटे-छोटे संदेशों से भी जागरूक किये जाने पर बल दिया। सोशल मीडिया के साथ ही प्रचार के अन्य साध्नों सिनेमाघरों एवं मल्टीसिटी काम्पलेक्सों पर भी कार्य करते हुए लोगों को डेंगू से बचाव के बारें में भी अध्कि से अध्कि प्रचार कर जागरूक करने को कहा।
उन्होंने समस्त वार्डों में एक-एक साइन बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिये, जिनके माध्यम से लोगों को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सम्बन्ध् में जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने डेंगू से बचाने के लिए शिक्षा विभाग के माध्यम से तत्काल निर्देश जारी करने की बात कहते हुए कहा कि बच्चों को फुल बाजू की डेस यथा कमीज एवं पैन्ट, सूट, सलवार पहनाकर ही स्कूल में भेजें।
जिलाध्किारी ने दून अस्पताल, गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय तथा पं. दीन दयाल उपाध्याय  चिकित्सालय ;कोरोनेशन जाकर वहां पर भर्ती डेंगू के मरीजों से जानकारी प्राप्त की तथा चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधजिलाधिकारी को जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एस.के. गुप्ता ने बताया कि अभी तक जनपद में डेंगू मरीजों की संख्या 531 हो गयी है, जिनका उपचार दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय, गांधी  शताब्दी चिकित्सालय तथा कार्नेशन चिकित्सालय में चल रहा है।
जिलाधिकारी  के निरीक्षण के दौरान सीएमएस डा. के.के टम्टा, डा. बी.एस रमोला, डा. सुभाष जोशी, डा. आर.के सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Next Post

आंकड़ों की बाजीगरी से हो रहा खेल, धरातल पर कुछ नहीं

प्रति व्यक्ति आय में दिखाया जा रहा इजाफा वर्ष 2018-19 में दर्शायी गयी रू0 1,98,738/- प्रति व्यक्ति आय। वर्ष 2017-18 में दर्शायी गयी रू0 1,73,820/- प्रति व्यक्ति आय। पूर्ववर्ती सरकार के समय 2016-17 में थी रू0 1,57,643/- प्रति व्यक्ति आय। […]
rupee

यह भी पढ़े