रायपुर विधायक ने फिर दिखाया अपना राजनैतिक कौशल। दिव्या भारती बनी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख  - Mukhyadhara

रायपुर विधायक ने फिर दिखाया अपना राजनैतिक कौशल। दिव्या भारती बनी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख 

admin
IMG 20191104 WA0007

रायपुर विधायक ने फिर दिखाया अपना राजनैतिक कौशल। दिव्या भारती बनी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख 

आज नाम वापसी के दिन रायपुर ब्लॉक में निर्मला ने ब्लॉक प्रमुख पद से अपना नाम वापसी ले लिया। इस पद पर दो लोगों ने ही अपनी दावेदारी पेश की थी।
इस प्रकार रायपुर विधायक अपनी राजनीतिक कौशल एवं कूटनीति में सफल हुए। पूर्व में भी उमेेश शर्मा काऊ ने वीना बहुगणा को निर्विरोध बनाया था।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने इस बार ब्लॉक प्रमुख के लिए पूरी संख्या जुटा रखी थी और जीत के लिए भी निश्चित थी। पार्टी और मुख्यमंत्री के निवेदन पर काऊ ने अपना कमल फिर खिला दिया और कांग्रेस के खेमे को तोड़ भाजपा की प्रमुख निर्विरोध विजयी बनवायी।

काऊ के इस कमाल से कांग्रेस सकते में है, क्योंकि कांग्रेस इस बार प्रमुख के सपने देख रही थी, पर जोड़ तोड़ के माहिर काऊ ने भाजपा का प्रमुख निर्विरोध जीतकर लगातार दूसरी बार रायपुर में प्रमुख का पद निर्विरोध जीत दर्ज कराई है। दिव्य भारती ने इस अवसर पर सभी को साथ लेकर ब्लॉक के लिए काम करने की बात कही और समस्त रायपुर विकासखंड वासियों का आभार जताया है।

Next Post

अनिल बलूनी के गांव इगास मनाने जाएंगे संबित पात्रा

बलूनी का इगास अभियान चरम पर। अनिल बलूनी के गांव इगास मनाने जाएंगे संबित पात्रा राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के अस्वस्थ होने के बावजूद उनका अभियान रुका नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सम्बित पात्रा आगामी […]
20191104 195257

यह भी पढ़े