अनिल बलूनी के गांव इगास मनाने जाएंगे संबित पात्रा - Mukhyadhara

अनिल बलूनी के गांव इगास मनाने जाएंगे संबित पात्रा

admin
20191104 195257

बलूनी का इगास अभियान चरम पर। अनिल बलूनी के गांव इगास मनाने जाएंगे संबित पात्रा

राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के अस्वस्थ होने के बावजूद उनका अभियान रुका नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सम्बित पात्रा आगामी 8 नवंबर को राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के गांव जाकर ईगास मनाएंगे।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी एक माह से अधिक समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और उपचाराधीन हैं। ऐसे में बलूनी की पहल को आगे बढाते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा आगे बड़े और वे अब अनिल बलूनी के मूलगांव नकोट, कंडवालस्यु, विकासखंड कोट, जनपद पौड़ी पहुंचेंगे और ईगास बनाएंगे।

‘अपना वोट – अपने गांव’ अभियान के तहत अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के लिए सांसद बलूनी ने देश-विदेश के प्रवासी उत्तराखंडियों से अपने गांव में ईगास मनाने का अनुरोध किया था।

Next Post

मांगें नहीं मानी तो 7 नवम्बर से सूचना विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे पत्रकार 

मांगें नहीं मानी तो 7 नवम्बर से सूचना विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे पत्रकार 4 नवम्बर को सूचना निदेशालय में पत्रकारों की एक संयुक्त बैठक आहुति की गई। सूचना विभाग बाहर संयुक्त पत्रकारों एकजुटता का परिचय दिया […]
IMG 20191104 WA0004

यह भी पढ़े