बड़ी खबर : उत्तराखंड में अब तक 400 कोरोना पॉजीटिव। आज 51 मामले - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड में अब तक 400 कोरोना पॉजीटिव। आज 51 मामले

admin
covid19

मुख्यधारा ब्यूरो

देहरादून। कोरोना वायरस उत्तराखंड में आज चार सौ का आंकड़ा छू गया है। आज 51 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि अब तक 64 लोग ठीक हो चुके हैं।
आज तीन बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार विभिन्न जिलों से 51 कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें अब तक अछूते रहे पिथौरागढ़ जनपद में भी14 मामले पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल से भी 14 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 10 मामले नैनीताल जिले में मिले हैं, जबकि तीन लोगों में अल्मोड़ा में संक्रमण हुआ है। हरिद्वार जिले से पांच, दो ऊधमसिंहनगर जनपद से तथा तीन प्राइवेट लैब में पॉजीटिव पाए गए हैं।
20200526 151524

प्रदेश में अब 329 एक्टिट मामले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि तीन लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं।

अब तक प्रदेश में कुल 18173 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनकी मौत का कारण अन्य बीमारियों से होना बताया गया है।

Next Post

पुरोला : सड़कों पर रातों रात बनी अवैध दुकानों को लेकर किसान संगठन मुखर

विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप नीरज उत्तराखंडी/पुरोला पुरोला में आये दिन हो रहे अतिक्रमण को लेकर पुरोला किसान संगठन में आक्रोश व्याप्त है। एक ओर जहाँ पूरा विश्व इस समय कोरोना वैश्विक माहमारी की मार झेल रहा है, वहीं […]
PicsArt 05 26 10.05.25

यह भी पढ़े