ब्रेकिंग: मौसम विभाग की चेतावनी से कल स्कूलों में छुट्टी - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: मौसम विभाग की चेतावनी से कल स्कूलों में छुट्टी

admin
Model School for Visually

ब्रेकिंग: मौसम विभाग की चेतावनी से कल स्कूलों में छुट्टी

मौसम विभाग ने दी है बर्फबारी व बारिश चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग तथा मौसम केंद्र देहरादून ने जनपद के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बर्फबारी/वर्षा की सम्भावना व्यक्त की है। चेतावनी के बाद कल १३ दिसंबर को देहरादून जनपद के कक्षा एक से १२वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
देहरादून जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर शुक्रवार शाम को आदेश जारी कर दिया है। मौसम विभाग की बर्फबारी, ओलावृष्टि व भारी चेतावनी दी है। देहरादून जनपद के संचालित शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ ही कक्षा एक से १२वीं के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है।

rainy day leave

उधर मौसम विभाग के शीत लहर/हिमपात की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के समस्त सरकारी तथा निजी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक एवं आंगनबाडियों की कल 13/12/2019 को अवकाश घोषित किया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा।

वहीं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिला/तहसील /विकास खंड/पंचायत स्तर पर सभी संबंधित अधिकारियों को जनपद में प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखने के निर्देश दिये।
उन्होंने बर्फबारी/वर्षा के कारण अवरूद्ध मोटर मार्गों को तत्काल यातायात हेतु खुलवाने, पर्वतीय क्षेत्रों की सड़कों में फिसलन की स्थिति होने की सम्भावना के दृष्टिगत यात्रियों/पर्यटकों को सतर्क रहने एवं राज्य सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाये रखने को कहा। जनपद के अन्तर्गत शीतलहरी के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं तहसीलों के द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत होने वाली बर्फबारी की सूचना आपदा परिचालन केंद्र पौड़ी को दूरभाष नं0 01368-221840, मोबा. नं. 9412082535 पर तत्काल सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं।

Next Post

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने लिया पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल की गिरफ्तारी का संज्ञान

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने लिया पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल की गिरफ्तारी का संज्ञान देश का सबसे पुराना और सर्वमान्य पत्रकारों का संगठन है प्रैस क्लब आफ इंडिया। पत्रकारों के उत्पीड़न पर सदैव मुखर होकर आंदोलित होता है। देश के […]
IMG 20191124 WA0006

यह भी पढ़े