महाशिवरात्रि: हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठे दून के शिवालय - Mukhyadhara

महाशिवरात्रि: हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठे दून के शिवालय

admin
mahashivratri

देहरादून। शुक्रवार को द्रोणनगरी महाशिवरात्रि के रंग में सराबोर रही। शिवालयों के साथ शहर के तमाम मंदिर बम-बम भोले और हर-हर महादेव जैसे जयकारों से गूंज उठे। इसके साथ ही भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर कैंट रोड स्थित शिव मंदिर में सपरिवार जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
टपकेश्वर समेत शहर के सभी शिवालयों में गुरुवार को रात होते ही महादेव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। मध्यरात्रि में शिव की आराधना का सिलसिला शुरू हो गया। रात बीतने के साथ मंदिरों में भीड़ भी बढ़ती गई और सुबह तक शिव भक्तों का तांता लग गया।
बताते चलें कि गुरुवार रात्रि से ही दून में बारिश शुरू हो गई थी। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिव की आराधना की। प्रेमनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर एवं नेहरू कालोनी सनातन धर्म मंदिर में भी गुरुवार को दिनभर शिवरात्रि की तैयारियां होती रहीं।
मसूरी डायवर्जन स्थित प्राचीन शिव मंदिर में तड़के तीन बजे से ही शिवभक्तों की कतार लग गई थी और तड़के चार बजे से महादेव का जलाभिषेक शुरू हो गया था। मंदिर में भोले के भक्तों के लिए ऋषिकेश से गंगाजल का टैंकर मंगाया गया। जिससे महादेव का जलाभिषेक किया गया। इसी के साथ महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।

Next Post

अग्निकांड: ब्रैड फैक्ट्री में आग लगने से फटे छह सिलेंडर, सात मजदूरों को बड़ी मुश्किल से बचाया

देहरादून। पटेलनगर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक ब्रेड फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई, जिससे वहां सारा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर सात लोगों को ऊपरी मंजिल से बड़ी मुश्किल से सुरक्षित बाहर निकाला। […]
fire 1

यह भी पढ़े