100th episode of Mann Ki Baat: पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सौवां एपिसोड सुनने को भाजपा नेताओं में छाया जोश, आप भी सुनें - Mukhyadhara

100th episode of Mann Ki Baat: पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सौवां एपिसोड सुनने को भाजपा नेताओं में छाया जोश, आप भी सुनें

admin
Screenshot 20230430 132133 Samsung Internet

मन की बात का शतक (100th episode of Mann Ki Baat)

प्रदेशभर में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का 100 वां संस्करण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के डीएसए मैदान, मल्लीताल से सुनी पीएम के मन की बात

मुख्यधारा डेस्क 

आज देश भर के भाजपा नेताओं में उत्साह छाया हुआ है। इसकी वजह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड प्रसारण करने जा रहे हैं।

पीएम मोदी के मन की बात को सुनने के लिए केंद्रीय मंत्रियों के साथ भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों और पार्टी के नेताओं ने खास तैयारी भी की है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक, गृहमंत्री अमित शाह मुंबई में मन की बात कार्यक्रम सुन रहे हैं।

Video: 100th episode of Mann Ki Baat

इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी लाखों लोगों के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को सुनने की उम्मीद है।

 

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वां एपिसोड का सीधा प्रसारण होगा।

IMG 20230430 WA0009

‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे शुरू होगा। हालांकि, इस दौरान न्यूयॉर्क में रात के 1:30 बज रहे होंगे। इसे आकाशवाणी समेत विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सुना जा सकेगा।

लंदन भारतीय उच्चायोग रविवार को सुबह 6:30 बजे पीएम मोदी के “मन की बात” के 100वें एपिसोड की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करेगा।

लंदन में भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को ट्वीट किया कि भारतीय उच्चायोग कल सुबह 06:30 बजे मन की बात की विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी कर रहा है।

‘मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है।

यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है। इस एपिसोड का लाइव प्रसारण देशभर में 4 लाख सेंटरों में होगा।मन की बात @ 100′ समारोह के दौरान एक स्मारक डाक टिकट और एक सिक्का भी जारी किया चुका है।

IMG 20230430 WA0005

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह अपने रेडियो कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड का ‘बेसब्री से इंतजार’ कर रहे थे। बता दें कि मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी।

पीएम मोदी ने अब तक 500 लोगों से फोन पर बातचीत की है। इन 9 सालों में कई अहम ऐलान भी किए गए हैं। पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड की समाप्ति पर समारोह के दौरान पीएम मोदी ने एक डाक टिकट और एक सिक्स जारी किया।

पीएम मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम आम लोगों तक पहुंचता है। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की कई खास बातें हो रही हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से सीधा संवाद हो रहा है। देश के युवा आकाशवाणी से जुड़े हैं।

पीएम इस कार्यक्रम में कई ऐसे लोगों का जिक्र करते हैं जो देश और समाज के विकास के लिए बड़े-बड़े काम कर रहे हैं लेकिन फिर भी देश में वे बहुत कम लोग ही जान रहे होंगे। इस लोकतंत्र को भी झलक मिली है। समाज में एक सकारात्मक संवाद संदेश है।

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के जरिए लोगों का दिल जीता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा करते रहते हैं।

कोरोना महामारी का वो दौर याद होगा जब पहली बार पूरी दुनिया बिल्कुल रुक सी गई थी। कभी-कभी काम करने वाला भारतीय रेलवे भी शायद पहली बार थम गया था। घरों में बंद थे। इस कठिन परिस्थिति में भी पीएम मोदी जनता के साथ मन की बात प्रोग्राम के जरिए लोगों से बात करते थे। लोगों को इस कठिन स्थिति में हौसला देते थे। उन्हें सही समय पर मिलने की गारंटी थी।

IMG 20230430 WA0012

मुख्यमंत्री ने पीएम के वचनों को बताया प्रेरणादायी, कहा मन की बात से जुड़ा है जन-जन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डीएसए मैदान, मल्लीताल, नैनीताल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि 03 अक्टूबर, 2014 से अनवरत रूप से प्रसारित हो रहे मन की बात कार्यक्रम का 100 वें संस्करण ने ऐतिहासिक मिसाल कायम की है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानमंत्री के वचनों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम ने आज तमाम भारतीयों के जीवन को बदलने का काम किया है। समाज के अंतिम छोर पर काम कर रहे व्यक्ति के समाज के लिए अथक प्रयासों का जिक्र इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री करते हैं जो समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन तमाम लोगों का जिक्र भी प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में किया है जो चुपचाप समाज सेवा में जुटे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम की ‘मन की बात’ से आज जन-जन जुड़ा हुआ है।

सीएम ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने देशवासियों को जोड़कर एक नई सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य है। मन की बात कार्यक्रम ने सरकारी योजनाओं में सामूहिक जनसहभागिता को जोड़कर सफल बनाया है। वहीं संघर्षरत युवाओं के अधूरे सपने को साकार करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मानसखंड मंदिर माला मिशन से पर्यटकों की संख्या मे इजाफा होगा व पहाड़ की आर्थिकी सशक्त होगी।

इसके साथ ही वोकल फोर लोकल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की स्वयं सहायता समूह को सशक्त किया गया है व उनके उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग की जा रही है। लोकल फोर ग्लोबल के लिए स्थानीय उत्पादों में मूल्य सम्वर्द्धन किया जा रहा है। मूल्य संवर्धन से काश्तकारों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक शब्दों का अनुसरण कर हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पित हैं।

उत्तराखंड में भी पीएम की “मन की बात” कार्यक्रम को सुनने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। स्कूल, कॉलेज इत्यादि में भारी संख्या में छात्रों के साथ आम लोगों ने पीएम के मन की बात को सुना।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एस एस पी पंकज पांडेय, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी महेंद्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, डॉ अनिल कपूर डब्बू, सीडीओ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, परितोष वर्मा, आंनद बिष्ट, दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी सहित स्कूली बच्चे व आमजनता उपस्थित थी।

Next Post

दु:खद हादसा(Gas leak in Ludhiana) : लुधियाना में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत, कई बीमार, राहत बचाव कार्य जारी

दु:खद हादसा (Gas leak in Ludhiana) : लुधियाना में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत, कई लोग बीमार, राहत बचाव कार्य जारी मुख्यधारा डेस्क  रविवार सुबह पंजाब के लुधियाना में एक दुखद हादसा हुआ है। एक रिहायशी इलाके में फैक्ट्री […]
IMG 20230430 WA0014

यह भी पढ़े