पंकज कपूर बने भगवा रक्षा दल के प्रदेश मीडिया प्रभारी - Mukhyadhara

पंकज कपूर बने भगवा रक्षा दल के प्रदेश मीडिया प्रभारी

admin
IMG 20191117 WA0000

पंकज कपूर बने भगवा रक्षा दल के प्रदेश मीडिया प्रभारी 

भगवा रक्षा दल ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

देहरादून। पत्रकारिता जगत में अपनी पहचान बनाने वाले और लोगों के दुख-सुख में हमेशा भागीदारी करने वाले पंकज कपूर की लोकप्रियता को और कार्य करने की शक्ति को भगवा रक्षा दल ने पहचाना और उन्हें उत्तराखंड प्रदेश में एक अहम जिम्मेदारी पर नियुक्त किया है। भगवा रक्षा दल के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने पंकज कपूर को प्रदेश मीडिया प्रभारी भगवा रक्षा दल के पद पर नियुक्त किया है।

IMG 20191117 WA0001

भगवा रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने पंकज कपूर की भगवा रक्षा दल संगठन के प्रति ईमानदारी निष्ठा और जिस तरीके से वे लोगों को न्याय दिलाने के लिए पूर्ण रूप से कार्य करते हुए आ रहे थे, उक्त शैली को देखते हुए आज 15 नवंबर 2019 से उत्तराखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी भगवा रक्षा दल की जिम्मेदारी दी गई है।
सचिन दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा रींगस के आदेश अनुसार उत्तराखंड प्रदेश में कार्यकारिणी का विस्तार किया  जा रहा है। इसी क्रम में पंकज कपूर को यह जिम्मेदारी दी है।

बता दें कि भगवा रक्षा दल के अध्यक्ष दीक्षित ने पंकज कपूर से आग्रह किया है कि वह संगठन की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराएंगे केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से लोगों को लाभ दिलाने का काम करेंगे, उन्हें जागरूक करने का काम करेंगे और संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

पंकज कपूर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा रींगस, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड भगवा रक्षा दल सचिन दीक्षित, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष उत्तराखंड भगवा रक्षा दल अर्चना शर्मा, सहित समस्त भगवा रक्षा दल के पदाधिकारियों को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए धन्यवाद कराएं और विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह संपूर्ण रूप से संगठन के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। हिंदुत्व के लिए काम करेंगे और उसी के साथ सभी वर्गों के लिए भी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने कहा है कि उनकी यह प्रदेश मीडिया प्रभारी की नियुक्ति आज 15 नवंबर 2019 से अग्रिम आदेश तक मान्य रहेगी। इसी क्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष अर्चना शर्मा द्वारा लीलावती को प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ उत्तराखंड, सूरज भान को व्यापार प्रकोष्ठ देहरादून, जिला कार्यकारिणी में सदस्य, शैलेश कुमार को महानगर सचिव युवा मोर्चा, के रूप में और
रोहित सोडियाल को सुमन नगर वार्ड अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

संगठन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा जताई कि, वह देश हित में और प्रदेश हित में सदैव कार्य करते रहेंगे। सचिन दीक्षित ने कहा यह नियुक्तियां आगे भी जारी रहेंगी। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भगवा रक्षा दल में काम करने का मौका दिया जाएगा।

Next Post

रात्रि में वाहनों की होगी सघन चैकिंग। अनावश्यक घूम रहे व्यक्तियों से थाने में होगी पूछताछ

रात्रि में वाहनों की होगी सघन चैकिंग। अनावश्यक घूम रहे व्यक्तियों से थाने में होगी पूछताछ देहरादून। रात्रि चैकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। बैठक के दौरान चिन्हित किये […]

यह भी पढ़े