मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने की भाजपा मसूरी मंडल के पार्टी पधाधिकारियों के साथ महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा - Mukhyadhara

मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने की भाजपा मसूरी मंडल के पार्टी पधाधिकारियों के साथ महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा

admin
g 1 6

मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने की भाजपा मसूरी मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा

मसूरी/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी पहुंचे। जहां उन्होंने मसूरी में स्थित महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज में भाजपा मसूरी मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 09 वर्ष पूर्ण होने पर चले महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की।

g 2 2

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी मंडल द्वारा महा जनसंपर्क अभियान में किए गए कार्यों की जमकर सराहना की।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 09 सालों में देश के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा पिछले 09 वर्षों में करीब 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं।

यह भी पढें : तीन दिन बारिश का अलर्ट: मैदान से लेकर पहाड़ भीगे, दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश होने से सड़कें पानी से लबालब (three days rain alert)

मंत्री गणेश ने कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी की वजह से वैश्विक स्तर पर भारत को एक नई पहचान मिली है। उनको विदेशों में जो सम्मान मिल रहा है, वह हर भारतवासी का सम्मान है। उन्होंने कहा  समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मंत्री ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन भी किया।

यह भी पढें : भारी वर्षा का अलर्ट (heavy rain alert): इन जिलों में आज स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

इस अवसर पर मंत्री ने आगामी 28 अगस्त को मसूरी टाउन हॉल मे आयोजित होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम की रूप रेखा को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री जोशी ने क्षेत्र वासियों की समस्या भी सुनी।

Next Post

नैनीताल: आपदा पीड़ितों को मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

नैनीताल: आपदा पीड़ितों को मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा जनपद प्रभारी मंत्री नैनीताल रेखा आर्या ने किया,ज्योलिकोट, कैंची ,हली ,पंगोट आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,पीड़ितों को दिया हर संभव मदद का भरोसा सरकार है […]
n 1 2

यह भी पढ़े