जानिए आज गुरुवार 14 सितम्बर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (14 sep 2023 rashiphal) - Mukhyadhara

जानिए आज गुरुवार 14 सितम्बर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (14 sep 2023 rashiphal)

admin
Rashiphal 4

जानिए आज गुरुवार 14 सितम्बर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (14 sep 2023 rashiphal)

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- गुरुवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – भाद्रपद
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- अमावस्या
  • नक्षत्र – पू.फा.
  • योग – साध्य
  • करण- चतुरघ्न
  • दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:43
  • 🌑सूर्यास्त:- 6:05
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पू.फा. नक्षत्र में ।
  • 🏵️आज का व्रत व विशेष:- कुशी अमावस्या श कुशोत्पाटन ।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- हरितालिकां तीज व्रत व चतुर्थी चन्द्र ( चौरचन)- सोमवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • कुश उखारने का मंत्र – ऊं हुं फट् ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 1:27 से 2:59 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

संपन्नता मन की अच्छी होती है धन की नहीं क्योंकि धन की संपन्नता अहंकार देती है और मन की संपन्नता संस्कार।

14 सितंबर का राशिफल (14 sep 2023 rashiphal)

मेष

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, आप अध्यात्म से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर आज आप परिवार के साथ जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए पार्टनरशिप की शुरुआत होगी। परिवार में अपनों से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं, लेकिन वाहन चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी आज आपको कोई नया ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी अपनी यात्रा लेकर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें, आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा, मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला

आज आप व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं, विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

वृश्चिक

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, इसलिए खान-पान पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचें, पत्नी से संबंध मधुर रखें।

धनु

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है. परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर

आज आपका मन अशांत रहेगा, आज किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं, मान-सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्य क्षेत्र हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

Next Post

सख्ती: झोलाछाप डॉक्टरों (quack doctors) के खिलाफ उत्तराखंड में चलेगा अभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

सख्ती: झोलाछाप डॉक्टरों (quack doctors) के खिलाफ उत्तराखंड में चलेगा अभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश Health: देहरादून के बाद अब हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जनपद में चलेगा डेंगू रोकथाम को लेकर महाअभियान […]
h 1 8

यह भी पढ़े