2 April 2023 Rashiphal: मुख्यधारा पर जानिए रविवार 2 अप्रैल 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल  - Mukhyadhara

2 April 2023 Rashiphal: मुख्यधारा पर जानिए रविवार 2 अप्रैल 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल 

admin
Rashiphal

2 April 2023 Rashiphal: मुख्यधारा पर जानिए रविवार 2 अप्रैल 2023 को कैसा रहेगा आपका राशिफल

दिनांक- 02 अप्रैल 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – रविवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – चैत्र
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- द्वादशी
  • नक्षत्र – मघा
  • योग – शूल
  • करण- बव
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:52
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— रेवती नक्षत्र में
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत पारणा गोघृतेन।
  • 🌺आने वाला व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत -सोमवार।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • रामचरित मानस के रचना के समय तुलसीदास जी का आयु 77 वर्ष थी ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:29 से 1:33 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 4:41 से 6:15 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

समय से बड़ा कोई गुरु नहीं होता है।

2 अप्रैल का राशिफल

मेष राशि:

आज कुछ नए अवसर और तकनीक को जानने का मौका मिलेगा जो इन्हें भविष्य में लाभ दिलाएगा। साथ ही आज इन्हें कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला भी सीखनी होगी जिससे कारोबार में लाभ मिलेगा। वैसे आज इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। संतान पक्ष से संबंधित किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता और परेशानी हो सकती है। आज शाम के समय आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है, इसलिए कोशिश करते रहें। आज कुछ रुचिकर अथवा बाहर के खान-पान का प्लान भी बन सकता है।

वृषभ राशि:

आज का दिन लाभ और शांति प्रदान करने वाला रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी, सामाजिक क्षेत्रों में भी आपका प्रभाव बढेगा। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में नए अनुबंधों से पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज कुछ ऐसे लोगों से आपका मिलना हो सकता है जिन्हें आप दिल से पसंद नहीं करते हैं। बेमतलब का समय भी नष्ट होगा। संतान को लेकर कोई परेशानी चल रही थी तो आज उसमें कुछ राहत मिल सकती है। आमदनी के नए स्रोत मिलने की भी संयोग दिख रहे हैं।

मिथुन राशि:

आज रविवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए रोमांचक और सुखद रहेगा। आप अपने परिवार और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर आज फोकस करेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की प्लानिंग हो सकती है। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज आपने कीमती सामानों का ध्यान रखें चोरी अथवा खोने का भय रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। कुछ आवश्यक चीजों की खरीदारी में धन खर्च होगा।

कर्क राशि:

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। कारोबार और व्यापार में आज प्रगति होने से आपको मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। व्यापार और व्यवसाय के संबंध में जो लोग आज यात्रा कर रहे हैं उनके लिए यात्रा सुखद और लाभकारी रहेगी। अगर आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो दिन इसके लिए अच्छा है, भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों का मन विचलित होगा, ऐसे में इन्हें अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। पारिवारिक जीवन में घर के वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे।

सिंह राशि:

आज 2 अप्रैल को सिंह राशि वालों को कारोबार व्यापार में विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। आपके लिए सलाह है कि, अधीर और विचलित होने की बजाय संयमित वाणी और व्यवहार को अपनाएं , इससे आपका काम बनेगा और चीजें आपके पक्ष में होती जाएंगी। पारिवारिक जीवन में कुछ उलझन महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी अथवा किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर आप चिंतित होंगे। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। बजट का ध्यान रखते हुए काम करें।

कन्या राशि:

आज का दिन करियर और कारोबार के लिहाज से कन्या राशि वालों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उस विषय में कुछ प्लानिंग हो सकती है जो सफलतादायक रहेगी। ज्ञान विज्ञान का विकास होगा, पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी। आज शुभ आयोजनों पर भी धन खर्च हो सकता है। खान-पान संयमित रखें, उदर संबंधी कुछ परेशानी होने की आशंका है।

तुला राशि:

आज दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपको खुशी के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम और मेलजोल बना रहेगा। कई दिनों से चल रही लेन-देन की समस्या भी आज खत्म होगी। कहीं से अटका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। आज निकट और दूर की यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। मित्रों से आज आपको भरपूर लाभ मिल सकता है। शाम के समय रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि:

आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आनंददायक रहेगा। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की प्लानिंग हो सकती है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। शाम का समय परिवार के साथ आप मनोरंजक पल बिता सकते हैं। जिन लोगों की सेहत नरम चल रही है उन्हें सेहत के मामले में लापरवाही नहीं करनी चाहिए, समस्या बढ़ सकती है। मित्रों और संबंधियों से सहयोग पाएंगे। साझेदारी में जो लोग काम कर रहे हैं उन्हें लाभ मिलेगा।

धनु राशि:

आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आप कुछ जरूरी चीजों पर धन खर्च करेंगे। घर के रखरखाव पर भी आपके खर्चे हो सकते हैं। आज काफी समय से अटके और अधूरे काम भी आपके बन सकते हैं। शाम का समय हलचल भरा और हैपनिंग रहेगा। परिवार में कुछ प्लानिंग चल सकती है। भविष्य में होने वाली किसी कार्ययोजना पर विचार कर सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से भी आज मेलजोल हो सकता है।

मकर राशि:

आज अपने माता-पिता की सेहत और उनसे संबंधित कुछ विषयों को लेकर चिंता हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आज किसी बात को लेकर मनभेद और कहासुनी होने की भी आशंका है। संतान पक्ष की ओर से आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शाम का समय रोमांटिक होगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप कुछ प्लानिंग कर सकते हैं या उन्हें उपहार दे सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ और खुशी मिल सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन मकर राशि के लिए खट्टा मीठा अनुभव देने वाला रहेगा।

कुंभ राशि:

आज का दिन करियर और कारोबार के मामले में सामान्य रहेगा लेकिन इनके लिए सलाह है कि आज किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। विरोधी आज कुछ सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना चाहिए। आर्थिक मामलों में बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा, जरूरत के साथ कुछ शौक की चीजों की भी खरीदारी कर सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि रह सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें और संयमित खान-पान रखें। कुछ लोगों को आज ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे मन विचलित हो सकता है।

मीन राशि:

आज पारिवारिक जीवन में किसी विषय को लेकर चिंतित होंगे। अगर परिवार में किसी की शादी के लिए विचार कर रहे हैं तो इस विषय में मानसिक रूप से उलझन महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष को लेकर आज आपका थोड़ा संयमित रहना चाहिए और धन के लेन-देन से बचना चाहिए। घर गृहस्थी के मामले में दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग पा सकेंगे। आज आपकी छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। किसी धार्मिक स्थल की भी आप यात्रा कर सकते हैं। अपने कीमती सामान का ध्यान रखें, चोरी अथवा खोने का भय बना हुआ है।

Next Post

Mussoorie bus accident: मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज की बस खाई में गिरी, 2 दर्जन यात्री थे सवार, देखें Video

Mussoorie bus accident: मसूरी देहरादून मार्ग पर रोडवेज की बस खाई में गिरी, 2 दर्जन यात्री थे सवार, देखें वीडियो मसूरी/मुख्यधारा मसूरी -देहरादून मार्ग से आज बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां रोडवेज की एक बस खाई में […]
Screenshot 20230402 133737 Chrome

यह भी पढ़े