30 April 2023 Rashiphal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा अप्रैल का अंतिम दिवस, क्या बोल रही है आपकी राशि - Mukhyadhara

30 April 2023 Rashiphal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा अप्रैल का अंतिम दिवस, क्या बोल रही है आपकी राशि

admin
Rashiphal

30 April 2023 Rashiphal: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा अप्रैल का अंतिम दिवस, क्या बोल रही है आपकी राशि

दिनांक:- 30 अप्रैल 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:-रविवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- दशमी
  • नक्षत्र – मघा
  • योग – वृद्धि
  • करण- तैतिल
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:25
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— भरणी नक्षत्र में
  • 🌺आने वाला व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत – सोमवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • भीष्म पितामह के बाल्यावस्था का नाम देवव्रत था।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 10:23 से 1:35 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 4:50 से 6:28 बजे तक ।

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

किसी भी व्यक्ति के चरित्र का निर्माण उसके अंतर्मन के विचारों और उसकी संगति से निर्मित होता है।

30 अप्रैल का राशिफल

मेष राशिफल:

आज का दिन बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराने वाला रहेगा। आप काफी संतुष्ट महसूस करेंगे साथ ही आप अपने भविष्य की चिंता से भी मुक्ति होंगे। शाम के समय परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति उदार रवैया रखें। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ निवेदन कर सकते हैं। अपने व्यापार में प्रगति देखकर आप प्रसन्न महसूस करेंगे और वैभवपूर्ण वातावरण का आनंद उठाएंगे। छात्रों को परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

वृषभ राशिफल:

आज अनियमित खानपान की आदतों से बचना होगा। आज आपकी आमदनी कम और खर्चे ज्यादा होंगे, लेकिन आपको दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। शाम के समय से लेकर रात्रि तक किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपको ध्यान देना होगा कि किसी भी चीज की अति आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यदि आपका कोई शत्रु आपके सामने प्रस्ताव रखता है तो उसे स्वीकार करने से आपको बचना होगा। उसके बहकावे में न आएं।

मिथुन राशिफल:

आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर सकते हैं। आज आपके परिवार में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आपको उस विवाद से दूर रहना चाहिए। आज आपको अपनी कुछ योजनाओं को पूरा करने के लिए अपने भाई ,से सहयोग लेना पड़ सकता है। माता के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं। धन संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। अगर आप जमीन-जायदाद में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। इसका भरपूर लाभ आपको भविष्य में मिलेगा।

कर्क राशिफल:

आज व्यापार के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। लेकिन अपने व्यवसाय की प्रगति से कम प्रसन्न दिखाई देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने के बारे में सोच सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से शाम तक वह समाप्त हो जाएगा। शाम के समय पिता के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है, इसलिए अनावश्यक बहसबाजी में न पड़ें। छात्रों के पास आज कुछ किताबों की कमी हो सकती है।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाये।

सिंह राशिफल:

आज का दिन रोमांटिक रहेगा। परिवार में आपसी सहयोग भी आप पाएंगे। स्वास्थ्य आज आपका अनुकूल रहेगा, विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। साथ ही आज आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने वाली है। आज परिवार का कोई सदस्य आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

कन्या राशिफल:

आज बहुत ही गंभीरता पूर्वक स्थितियों पर विचार करके निर्णय लेना होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। फैशन, कला और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज सफलता मिलेगी। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत नरम हो सकती है, जिससे थोड़ी परेशानी होगी और इस विषय में धन भी खर्च करना होगा।

तुला राशिफल:

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज व्यापारिक साझेदारी में जो कुछ भी हुआ है, उसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा, लेकिन आज कोई आपके बीच निजी संबंधों में दरार डालने की कोशिश कर सकता है। आप अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। शाम का समय आप परिजनों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में बिताएंगे। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो उससे आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशिफल:

आज शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होने के बावजूद आप हिम्मत से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपके शत्रु कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यदि आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे थे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन और वेतन में वृद्धि मिल सकती है।

धनु राशिफल:

आज आर्थिक मामलों के साथ साथ अपनी सेहत पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह आज कम हो जाएगा। शाम के समय अपने आस-पड़ोस में वाद-विवाद की स्थिति को पनपने न दें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज दूसरे लोगों के काम में ज्यादा समय और ऊर्जा बर्बाद न करें क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक मांग पेश करते रहेंगे।

मकर राशिफल:

आज का दिन कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। आपको कुछ कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन याद रखें, रात के बाद ही सुबह होती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और सुचारू रूप से आगे बढ़ें। बड़े हो जाएं। आज आपको सामाजिक संबंधों में भी सफलता मिल रही है। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेना चाहते हैं तो परिवार वालों से भी चर्चा कर लें कि पता उधार लेने की जरूरत तो नहीं है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है। इसके लिए शाम को भागदौड़ रहेगी।

कुंभ राशिफल:

आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है। आपको सलाह है कि आज अपने मन की बात सुने। वरना आपको नुकसान हो सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित परिवर्तन होने की संभावना बनती नजर आ रही है, जिसका लाभ आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। संतान के विवाह में कुछ विलंब भी तनाव का कारण बन सकता है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज मिल सकता है।

मीन राशिफल:

आज अपने व्यापार में जो अपेक्षाएं रखी थीं, उनकी पूर्ति होने से मन बहुत खुश होगा। आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो वह भी आज आपको मिल सकती है। निजी संबंधों के मामले में विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन्हें सुलझा भी सकते हैं। आज अहंकार को छोड़ कर अपने रिश्ते को महत्व देना आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान को अच्छा कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है।

Next Post

100th episode of Mann Ki Baat: पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सौवां एपिसोड सुनने को भाजपा नेताओं में छाया जोश, आप भी सुनें

मन की बात का शतक (100th episode of Mann Ki Baat) प्रदेशभर में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का 100 वां संस्करण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के डीएसए मैदान, मल्लीताल से सुनी पीएम के मन […]
Screenshot 20230430 132133 Samsung Internet

यह भी पढ़े