मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा सोमवार 26 दिसंबर 2022 का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा सोमवार 26 दिसंबर 2022 का दिन

admin
Rashiphal

दिनांक- 26 दिसम्बर 2022

🌺 आज का पंचांग, राशिफल (Rashiphal) 🌺

  • दिन – सोमवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – हेमन्त
  • काल (राहु)- पूर्व दिशा
  • मास – पौष
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- तृतीया
  • नक्षत्र – श्रवण
  • योग – हर्षण
  • करण- गर
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 6:41
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— मूल नक्षत्र में
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) प्रारंभ रा.10:02 एवं समाप्ति शनिवार दि.4:34 में ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • कर्ण ने घटोत्कच का का बध वैजयंती अस्त्र से किया था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 8:08 से 9:26 एवं 2:36 से 3:53 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- प्रातः के 8:01 से 9:20 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जिसका हृदय विशाल है वो बेमिसाल है भले ही जेब खाली हो पर दिल से मालामाल है ।

26 दिसंबर का राशिफल (Rashiphal)

मेष राशि:

आज का दिन मध्यम फलदायी साबित होगा। इस दौरान आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा और आप कमजोर महसूस कर सकते हैं। तनाव से बचे वरना आप बीमार पड़ सकते हैं। आज आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आपका साथ देगा। इस राशि के कुछ लोग लंबी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आप अपने काम को सही समय पर पूरा कर पाएंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के लोगों के लिए अनुकूल साबित होगा। आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी पहले से अच्छे होगा। आप अपनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। काम के सिलसिले में कुछ निराशा हो सकती है लेकिन मेहनत करना बंद न करें। आज परिवार की बेहतरी के लिए नई जगह निवेश करेंगे। बच्चों का साथ दिल को सुकून देगा और उनके साथ मौज-मस्ती करेंगे।

मिथुन राशि:

सप्ताह का पहला दिन मिलाजुला रहना वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिवार के लोग एक-दूसरे की जरूरतों पर ध्यान देंगे और आपसी स्नेह बढ़ेगा। कारोबार के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन ठीक है। आज आप अपने ससुराल वालों से मुलाकात करेंगे और उनसे उनकी तबीयत के बारे में पूछेंगे। हालांकि, जो लोग लव रिलेशन में हैं उन लोगों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। किसी बात को लेकर आपकी अपने पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। फिलहाल, रिश्तों में प्यार बनाए रखने की कोशिश करें। नहीं तो आप दुखी ही रहेंगे।

कर्क राशि:

मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। साथ ही आपको परिवार का सुख भी मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। जिसे आपको अपने जीवनसाथी से बात करके दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी बदलने के मौके मिलेंगे।

सिंह राशि:

आज सफलता जरूर मिलेगी। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा और आय में भी वृद्धि होगी। परिवार का माहौल कुछ परेशानी भरा हो सकता है, इसलिए आपको कोशिश करके उसे ठीक करना चाहिए। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा और आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए भी दिन काफी अच्छा रहेगा। वैवाहिक लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कन्या राशि:

आज का दिन तनाव कम रहने वाला रहेगा। आज आप अपने हर काम बेहतर तरीके से पूरे करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें दांपत्य जीवन में पूर्ण सुख मिलेगा और संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। काम के सिलसिले में आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी, तभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपने विरोधियों से सावधान रहें। परिवारिक मामलों में आपका दखल जरूरी रहेगा क्योंकि परिवार को आपकी जरूरत होगी। आज भाग्य आपका पूरी तरह से साथ नहीं देगा।

तुला राशि:

कुछ कामों में आज देरी हो सकती है। जिस वजह से आप कुछ परेशान रह सकता है। फिलहाल, आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती है लेकिन, आपको उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। आज आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके कामकाज से संबंधित हो सकती है। यह यात्रा आपके लिए उम्मीद की नई किरण दिखाएगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा और आज का दिन बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि:

आज आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। आज आपकी आय में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर आपको अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। फिलहाल, आपको सलाह है कि अपने व्यवहार में सुधार करें ताकि लोग आपसे जुड़ सकें और आपकी सराहना करें। आपको परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है और जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं उन्हें आज उन्हें अपने साथी को खुश करने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी।

धनु राशि:

आज का दिन खर्चों में बढ़ोतरी कराने वाला रहेगा। बढ़ते खर्च के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। दिन बीतने के साथ आपकी स्थिति में सुधार आएगा। परिवार के छोटे सदस्य आपसे मदद मांग सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का बर्ताव आपको चिंतित कर सकता है। जो लोग प्रेम संबंध में हैं उनके लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार करने वालों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके व्यापार में तेजी आएगी और आप किसी नए काम की शुरुआत करने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि:

आज किसी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए भविष्य के रास्ते खोलेगी। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे काम बनेंगे और किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिसकी मदद से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज का दिन आपकी इनकम बढ़ाने वाला भी रहेगा जिससे आपका मन बहुत प्रसन्न महसूस करेगा। हालांकि, इस दौरान आपके खर्चों में भी कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। उनपर ध्यान देना बेहद जरुरी है। घर परिवार में माहौल काफी अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि:

आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। आज कामकाज को लेकर चीजें थोड़ी उलझी हुई रहेंगी। जिसे लेकर आप पर मानसिक दबाव भी रहेगा। इस चक्कर में आप कोई जल्दबाजी कर सकते हैं लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा। आपकी आमदनी में अवश्य ही वृद्धि होगी और काम के सिलसिले में भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा।

मीन राशि:

आज कामकाज की बात पर ध्यान दें और अपनी निजी बातें किसी को न बताएं क्योंकि, इससे आपका काम बिगड़ सकता है। मेहनत करने की आदत डालें और दूसरों पर निर्भर न रहें। व्यापार में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा, दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहने वाला है और स्वास्थ्य भी मजबूत रहेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज उन्हें अपने दिल की बात बता दें तो अच्छा होगा।

Next Post

शपथ ग्रहण समारोह आज : नेपाल में फिर 'प्रचंड' की सरकार, तीसरे बार पुष्प कमल दहल (Pushpa Kamal Dahal) बनेंगे प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई

शपथ ग्रहण समारोह आज : नेपाल में फिर ‘प्रचंड’ की सरकार, तीसरे बार पुष्प कमल दहल (Pushpa Kamal Dahal) बनेंगे प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई मुख्यधारा डेस्क रविवार को नेपाल में सियासी घटनाक्रम तेजी के साथ बदला। नेपाल की […]
IMG 20221226 WA0012

यह भी पढ़े