त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : पौड़ी जिले में आरक्षण सूची के अनंतिम प्रकाशन के उपरांत लगी 389 आपत्तियां
- जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ की सुनवाई
- 18 जून को होगा पदों/स्थानों में आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन
पौड़ी गढ़वाल/मुख्यधारा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के पदों/स्थानों में आरक्षण सूची के अनंतिम प्रकाशन के उपरांत प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में की गयी।
जिलाधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय सहित सभी 15 विकासखण्ड कार्यालयों के माध्यम से 14 व 15 जून को आपत्तियां आमंत्रित की गयी थीं। कुल प्राप्त 389 आपत्तियों की सुनवाई आज सोमवार 16 जून 2025 को विकास भवन स्थित एनआईसी कक्ष में की गयी। आपत्तियों में प्रमुख पद के सापेक्ष 12, सदस्य जिला पंचायत के सापेक्ष 34, सदस्य क्षेत्र पंचायत के सापेक्ष 118, प्रधान पद के सापेक्ष 226 आपत्तियां शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कमीशन प्राप्त करने वाले अधिकारियों को दी बधाई
यह भी पढ़ें : आईटीबीपी के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना


