हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री से महाराज की चांइशील घाटी को जोड़ने पर चर्चा

admin
s 1 4

हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री से महाराज की चांइशील घाटी को जोड़ने पर चर्चा

बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई दोनों की मुलाकात

देहरादून/मुख्यधारा

हिमाचल के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम मंत्री सतपाल महाराज की बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई मुलाकात में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड के चांइशील घाटी से हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क पर चर्चा की गई।

s 1 3

यह भी पढ़ें : देवीधुरा के हीरा बल्लभ जोशी बने रेलवे उपक्रम डेडिकेटेड फ्रेंट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया के नए प्रबंध निदेशक

हिमाचल के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम मंत्री सतपाल महाराज की बुद्धवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में शिष्टाचार भेंट के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड के चांइशील घाटी से हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क और पौंटा नेशनल हाईवे पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें : साकेत कालोनी सहित कैनाल रोड के उत्तरी क्षेत्र में पेयजल की नहीं होगी कोई दिक्कत : गणेश जोशी

महाराज ने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर हिमालय की गोद में बसी चांइशील घाटी उत्तरकाशी, देहरादून (उत्तराखंड) और शिमला (हिमाचल प्रदेश) जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ी हुई है। यहां जाने के लिए पर्यटक उत्तराखंड के बजाय हिमाचल के रास्ते जाते हैं। साहसिक पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण चांइशील घाटी में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां दूर-दूर तक फैले खूबसूरत पहाड़, मीलों लंबे बुग्याल (मखमली घास के मैदान), जल धाराएं व दुर्लभ जड़ी-बूटियों का भरपूर खजाना मौजूद है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने किया प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण

Next Post

शहीदों के परिजनों को मिलेंगे ₹60 लाख की धनराशि : गणेश जोशी

शहीदों के परिजनों को मिलेंगे ₹60 लाख की धनराशि : गणेश जोशी भूतपूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार हेतु ₹10 हजार वित्तीय सहायता राशि प्रदान करने का भी प्रावधान पूर्व सैनिकों एवं शहीद आश्रितों को सम्मान दिए जाने पर सैनिक कल्याण […]
j 1 3

यह भी पढ़े