government_banner_ad भाजपा का संगठन पर्व सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जाए : अग्रवाल - Mukhyadhara

भाजपा का संगठन पर्व सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जाए : अग्रवाल

admin
b 1 14

भाजपा का संगठन पर्व सदस्यता अभियान तेजी से चलाया जाए : अग्रवाल

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तरकाशी से विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में प्रभारी व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने मंडल अध्यक्षों को संगठन के पर्व सदस्यता अभियान को तेज करने का आवाहन किया।

विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में डॉ अग्रवाल से मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा ने बताया कि जनपद में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : ग्राफिक एरा अस्पताल में इलाज का नया कीर्तिमान, बिना चीरा लगाए हार्ट के दो वॉल्ब बदले

डॉ अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व सदस्यता अभियान को तेजी से चलाया जाए। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखते हुए सरकार की योजनाओं को दुर्गम क्षेत्र तक पहुंचाएं। इस दौरान संघटनात्मक विषयों को लेकर भी वार्ता हुई।

इस दौरान जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह चौहान, मंडल सांकरी के अध्यक्ष दर्शन सिंह, मोरी के ईश्वन पंवार, पुरोला के जगमोहन पवार, नौगांव के संदीप असवाला, बनीगाड के दिनेश नौटियाल, कालिंदी के जयप्रकाश रावत, बड़कोट की मीनाक्षी रौटा, ब्रह्मखाल के मनोज सिलवाल, चिन्यालीसौड़ नगर के चैन सिंह महर, चिन्यालीसौड़ ग्रामीण के सौवेंद्र बिष्ट, भटवाड़ी के जितेंद्र सिंह राणा, भागीरथी के चंदन सिंह राणा, उत्तरकाशी नगर के राजीव बहुगुणा, डूंडा के विक्रम पवार, गाजणा के विनोद पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : कल्जीखाल: ब्लॉक स्तरीय शरद/शीतकालीन प्रतियोगिता का प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा ने किया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

22 सितंबर को शहीद स्मारक देहरादून से निकलेगी पदयात्रा

22 सितंबर को शहीद स्मारक देहरादून से निकलेगी पदयात्रा देहरादून/मुख्यधारा मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति, उत्तराखंड की ओर से मूल निवास 1950 और सशक्त भू-कानून हेतु रविवार, 22 सितम्बर को स्वाभिमान पदयात्रा निकाली जा रही है। इस पदयात्रा का […]
m 1 14

यह भी पढ़े