Header banner

Land law : उत्तराखंड बजट सत्र के दौरान आयोजित कैबिनेट की बैठक में सीएम धामी ने भू कानून को दी मंजूरी

admin
IMG 20250219 WA0015

Bhu kanoon : उत्तराखंड बजट सत्र के दौरान आयोजित कैबिनेट की बैठक में सीएम धामी ने भू कानून को दी मंजूरी

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड बजट सत्र के दौरान राजधानी देहरादून में बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त भू कानून को मंजूरी दे दी है। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही से पहले हुई कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की।

सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट लिखकर ये जानकारी दी है। सीएम धामी ने अपनी पोस्ट में लिखा- “राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार !” प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें : बजट सत्र : उत्तराखंड का बजट सत्र आज से, धामी सरकार बजट के साथ महत्वपूर्ण विधेयक भी करेगी पेश, विपक्ष भी घेरेगा

इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।दरअसल उत्तराखंड की धामी सरकार भू-कानून को और सख्त बनाने पर लगातार जोर दे रही है।

इसके लिए विधानसभा के बजट सत्र में भू-कानून संशोधन संबंधी विधेयक आ सकता है। उत्तराखंड के विभिन्न संगठन लंबे समय से उत्तराखंड में मूल निवास और सशक्त भू कानून को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

IMG 20250219 WA0014

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री धामी ने किया ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सख्त भू-कानून को मिली कैबिनेट की मंजूरी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

सख्त भू-कानून को मिली कैबिनेट की मंजूरी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार देहरादून/मुख्यधारा राज्य सरकार द्वारा सख्त भू-कानून को कैबिनेट में मंजूरी देने के ऐतिहासिक निर्णय पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]
j 1 7

यह भी पढ़े