Header banner

उत्तराखंड: अब परिवहन क्षेत्र पर भी छाएंगी महिलाएं : रेखा आर्या

admin
IMG 20250308 WA0070
  • अब परिवहन क्षेत्र पर भी छाएंगी महिलाएं : रेखा आर्या
  • एक सप्ताह महिला सारथी देंगी फ्री राइड, मंत्री नें सभी सारथियों को किया सम्मानित
  • महिला सारथी के साथ शहर में मंत्री रेखा आर्या ने ली राइड
  • मुख्यमंत्री के साथ किया महिला सारथी योजना का शुभारंभ

देहरादून/मुख्यधारा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च से देहरादून की सड़कों पर महिला सारथी अब महिला मुसाफिरों को मंजिल तक पहुंचाने का काम करेंगी। योजना की लांचिंग के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि परिवहन क्षेत्र में महिलाएं पीछे थी, लेकिन अब इस क्षेत्र में भी महिलाएं अपना परचम लहराएंगी।

आईआरडीटी सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने महिला सारथी योजना की लांचिंग की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण दिशा में लगातार प्रयासरत है और हमने हाल ही में कई योजनाएं सिर्फ महिलाओं के लिए शुरू की है।

IMG 20250309 WA0001

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत एक बालिका के जन्म के समय से ही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में सबसे ज्यादा योगदान खुद महिलाओं का होना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला सारथी योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट की प्रगति 6 महीने देखने के बाद इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी है। कार्यक्रम में पांच विभिन्न पुरुष प्रभुत्व वाले क्षेत्रों में नाम कमाने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना, सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।

संगोष्ठी में किया समस्याओं पर मंथन

इससे पहले सभागार में प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर काम करने वाली महिलाओं की संगोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने लघु महिला उद्यमियों के सामने आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर आपसी चर्चा की। महिलाओं ने छोटे स्तर पर बिजनेस शुरू करके उसका बड़ा विस्तार करने की सफलता की कहानियां भी शेयर की।

IMG 20250309 WA0000

भविष्य में महिलाओं को दिया जाएगा लोन

महिला सारथी के पायलट प्रोजेक्ट के लिए वाहनों की व्यवस्था चेंबर ऑफ़ बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योर (india) काउंसिल के द्वारा की गई है। जिसमें आज से एक सप्ताह के लिए मुफ्त राइड रखी गयी है और जब इस योजना का विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा और उसके लिए अधिक वाहनों की आवश्यकता पड़ेगी तब प्रशिक्षित महिलाओं को आसान शर्तों पर लोन दिलवाकर वाहनों का इंतजाम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सीएम ने किया सम्मानित किया

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। जिसमें रेशमा शाह, भारती, […]
IMG 20250308 WA0047 1

यह भी पढ़े