Image Image

दु:खद: उत्तराखंड में फिर सड़क हादसा, यमुनोत्री हाईवे में पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरा, तीन लोगों की मौत

admin
b 1 11

दु:खद: उत्तराखंड में फिर सड़क हादसा, यमुनोत्री हाईवे में पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरा, तीन लोगों की मौत

बड़कोट/मुख्यधारा

दो दिन पहले देवप्रयाग में अलकनंदा नदी में थार वाहन गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। आज फिर उत्तराखंड में सड़क हादसा हुआ है। सोमवार को यमुनोत्री हाइवे पर चामी के पास डांटा में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा। जिसमें तीन लोग सवार थे, तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते पोस्ट बड़कोट से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जिसमें तीन लोगों के शवों को बाहर निकल गया है। मृतक तीनों लोग देहरादून जिले के विकास नगर के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि वाहन विकासनगर से परचून का सामान लेकर पुरोला- मोरी की तरफ जा रहा था। जो डामटा क्षेत्र में चामी के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें : मातावाला बाग प्रकरण पर एसएसपी आफिस में दोनों पक्षों में बनी सहमति

वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे’ जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु ही गई थी। तीनों व्यक्तियों के शवो को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

नौशाद (25)पुत्र नूर मोहम्मद, प्रवीन जैन (45)पुत्र चमन लाल, अजय शाह (30)पुत्र बरगी नाथ की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ये तीनों ही जीवनगढ़ विकास नगर के रहने वाले थे।

बता दें कि 12 अप्रैल को टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग थाना क्षेत्र में बागवान के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा में समा गया था। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें : शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े इन्टेंसिव केयर सेंटर के 19 बच्चे, स्कूल में मिला दाखिला, किताब व ड्रैस वितरण

Next Post

उत्तराखंड के एससी/एसटी वर्ग के समाज सुधारकों के नाम पर बनेंगे बहुद्देशीय भवन

उत्तराखंड के एससी/एसटी वर्ग के समाज सुधारकों के नाम पर बनेंगे बहुद्देशीय भवन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए डॉ. बी.आर. अंबेडकर महामंच ने किया सम्मानित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की […]
pa 5

यह भी पढ़े