मौसम विभाग का अलर्ट : उत्तर भारत भीषण शीतलहर-कोहरे की चपेट में, दिल्ली-एनसीआर में बुरा हाल, जनजीवन पर पड़ा असर (Cold wave fog) - Mukhyadhara

मौसम विभाग का अलर्ट : उत्तर भारत भीषण शीतलहर-कोहरे की चपेट में, दिल्ली-एनसीआर में बुरा हाल, जनजीवन पर पड़ा असर (Cold wave fog)

admin
IMG 20230109 WA0007

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट (Cold wave fog) : उत्तर भारत भीषण शीतलहर-कोहरे की चपेट में, दिल्ली-एनसीआर में बुरा हाल, जनजीवन पर पड़ा असर

मुख्यधारा डेस्क 

पूरा उत्तर भारत भीषण शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। वहीं दिल्ली एनसीआर में बुरा हाल है। दिल्ली और आसपास क्षेत्रों में आज सुबह भी शुरुआत घने कोहरे से हुई। जिसकी वजह से यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। सड़कों पर लोगों का विजिबिलिटी कम होने की वजह से आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

ठंड के सितम के बीच दिल्ली-यूपी समेत ज्यादातर जगहों पर 15 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी आज सुबह धूप गायब हो गई।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश में सर्दी से बुरा हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढे  : Weather alert in Uttarakhand: उत्तराखण्ड में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम, हल्की वर्षा/बर्फवारी की चेतावनी, कड़ाके की ठंड में होगा इजाफा

वहीं राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, जबकि जम्मू के कटरा में 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजस्थान के जोबनेर में पारा माइनस 2.5 डिग्री तक जा गिरा।

यह भी पढें :  जोशीमठ का दर्द (Joshimath pain) : “आज समूची मेरी छाती डोल रही है, मैं चूप हूँ मगर, मुझमें पड़ी दरारें बोल रही हैं…”

मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी के बाद इन राज्यों में कोहरा कम होगा। उत्तर भारत और देश के पूर्वी हिस्सों में धुंध की की वजह से 480 से अधिक ट्रेनों और 25 से अधिक उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हुआ। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री तक जा पहुंचा।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ में शीत लहर के चलते के स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली में रविवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज हुआ है।

पिछले तीन दिनों से राजधानी का न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन से भी कम दर्ज हो रहा है। यानी हिल स्टेशनों से भी ज्यादा सर्दी दिल्ली में पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में लोगों का ठंड से हाल बेहाल हो रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोहरे के चलते आम जन जीवन पर अस्त-व्यस्त हो गया है । जिसका असर सड़क यातायात से लेकर रेल सेवा और फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : Mussoorie : यूपी के शराब कारोबारी की दबंगई से सहमी ‘पहाड़ों की रानी’

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 30 विमानों की उड़ान पर असर पड़ा है। वहीं, यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत विभिन्न राज्यों से आने-जाने वाली उत्तर रेलवे की दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।

दिल्ली में अगर आज की बात करें तो सुबह साढ़े आठ बजे के करीब सफदरजंग के आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 3.8 दर्ज किया गया. वहीं, विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज की गई। पालम इलाक में न्यूनतम तापमान 5.8 दर्ज किया गया। वहीं, इस इलाके में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दो-तीन दिनों के भीतर मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद कम है। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, कोलकाता समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आने-जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें देर से चल रही हैं।

वहीं, दिल्ली की एक फ्लाइट को डायवर्ट भी किया गया है। हालांकि, अभी तक उड़ानें रद होने की खबर नहीं है।

Weather alert in Uttarakhand: उत्तराखण्ड में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम, हल्की वर्षा/बर्फवारी की चेतावनी, कड़ाके की ठंड में होगा इजाफा

उत्तराखंड में अगले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। हालांकि मैदानी इलाकों जैसे ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड में और इजाफा देखने को मिलेगा।

09.01.2023

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी होने की मामूली संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

10.01.2023

राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

11.01.2023

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / बर्फबारी हो सकती है। राज्य के रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के उधमसिंहनगर तथा हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में उथले से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

12.01.2023

उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। राज्य के उधमसिंहनगर तथा हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में उथले से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

13.01.2023

उत्तराखंड राज्य के देहरादून (पर्वतीय क्षेत्र) तथा उत्तरकाशी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी होने की मामूली संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के उधमसिंहनगर तथा हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में उथले से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

IMG 20230109 WA0000

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग (Police SI Transfer): देहरादून में पुलिस उपनिरीक्षकों के तबादले, देखें सूची

Next Post

उत्तराखंड : प्रदेश में संचालित सभी स्कूल (Schools) 15 जनवरी, 2023 तक रहेंगे बंद, अत्यधिक ठण्ड/कोहरे के कारण लिया फैसला

उत्तराखंड : प्रदेश में संचालित सभी स्कूल (Schools) 15 जनवरी, 2023 तक रहेंगे बंद, अत्यधिक ठण्ड/कोहरे के कारण लिया फैसला देहरादून/मुख्यधारा अत्यधिक ठण्ड / कोहरे के कारण प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त / पब्लिक स्कूलों को […]

यह भी पढ़े