पर्यटकों की हत्या कायराना और जघन्य कृत्य

admin
s 1 34

पर्यटकों की हत्या कायराना और जघन्य कृत्य

यह मोदी का सशक्त भारत है, करारा जवाब मिलेगा : महाराज

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर बड़े आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत ही कायराना और जघन्य कृत्य है। मानवता पर एक काला धब्बा है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों और उनके आकाओं को अब इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

यह भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हमला: 27 सैलानियों की बेरहमी से की गई हत्या के बाद देश में गुस्सा, अमित शाह घाटी में डटे, पीएम मोदी विदेश दौरा छोड़ सुबह लौटे, बड़े एक्शन की तैयारी

महाराज ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सशक्त भारत है। इनको इस नरसंहार का ऐसा करारा जवाब दिया जाएगा कि वह फिर कभी भी इस प्रकार का दुस्साहस नहीं कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि धर्म पूछकर निरपराध पर्यटकों को गोली मारने वाले किसी भी मज़हब के पैरोकार नहीं हो सकते हैं। अब दुनिया को, देश को जागना होगा। आतंकी मानसिकता के पैरोकारों और उसके समर्थकों से सहानुभूति रखने वालों को बेनकाब करना होगा। हिंदू मां बहनों के सामने ही उनके सिंदूर उजाड़ने की जो क्रूर, कायराना और बर्बरता पूर्ण घटना हुई है उसकी भारी कीमत आतंकवादियों और उनके आकाओं को चुकानी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: वनाग्नि काल में अलर्ट मोड में रहें अधिकारी : अपर प्रमुख वन संरक्षक, CFC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसजीआरआरयू में अंशुल भट्ट (आई.ए.एस.) ने दिया सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक करने का मंत्र

एसजीआरआरयू में अंशुल भट्ट (आई.ए.एस.) ने दिया सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक करने का मंत्र लक्ष्य निर्धारित कर आप भी बन सकते हैं आई.ए.एस  सिविल सेवा परीक्षा 2023 में अखिल भारतीय स्तर पर 22वीं रैंक प्राप्त की अंशुल भट्ट को […]
s 1 35

यह भी पढ़े