Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले IAS-PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, चार जिलों के DM बदले

admin

Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले IAS-PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, चार जिलों की DM बदले

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व बड़ी संख्या में आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। चार जनपदों के जिलाधिकारियों को भी बदल दिया गया है। इसके अलावा शिव कुमार बरनवाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव का प्रभार सौंपा गया है। देर रात इस संबंध में संयुक्त सचिव कार्मिक राजेंद्र सिंह पतियाल ने आदेश जारी किये हैं।

डॉ आशीष चौहान को जिलाधिकारी पौड़ी से अवमुक्त करते हुए उन्हें युकाडा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर स्वाति एस. भदौरिया पौड़ी की नई जिलाधिकारी होंगी।

सौरभ गहरवार को डीएम रुद्रप्रयाग के पदभार से अवमुक्त करते हुए उन्हें प्रबन्ध निदेशक-सिडकुल, महानिदेशक/आयुक्त-उद्योग, उत्तराखण्ड, मुख्य कार्यकारी अधिकारी PMGSY का दायित्व सौंपा गया है। उनकी जगह प्रतीक जैन रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए हैं।

मेहरबान सिंह बिष्ट को डीएम उत्तरकाशी से अपर सचिव, ऊर्जा, सहकारिता, निदेशक, उरेडा, निबंधक-सहकारिता बनाया गया है। उनके स्थान पर प्रशांत कुमार आर्य को उत्तरकाशी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

नवनीत पांडे को जिलाधिकारी चंपावत से अवमुक्त कर अपर सचिव-कार्मिक एवं सर्तकता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर मनीष कुमार चंपावत के डीएम होंगे।

देखें पूरी डिटेल:-

img 1 1750355874356 img 3 1750355883892 img 2 1750355878941 img 4 1750355887773 Screenshot 20250619 233853 Samsung Internet

img 1 1750390132612

mukhyadhara.in 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते बने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव

वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते बने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव देहरादून/मुख्यधारा वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में आज संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने आदेश […]
pa 4

यह भी पढ़े