पीएम का विदेश दौरा : पीएम मोदी का त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचने पर भारत मूल की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद ने किया स्वागत, देश के इस राज्य से है नाता

admin
s 1 3

पीएम का विदेश दौरा : पीएम मोदी का त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचने पर भारत मूल की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद ने किया स्वागत, देश के इस राज्य से है नाता

मुख्यधारा डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे, जहां पीयार्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर ने पीएम का जोरदार स्वागत किया।

पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। जहां उनकी अगवानी पारंपरिक भोजपुरी चौताल की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ की गई। यह मोदी का बतौर प्रधानमंत्री इस कैरेबियाई देश का पहला आधिकारिक दौरा है और वर्ष 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा भी है।

पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे के दौरान वह त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कांगालू और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर से मुलाकात की। कैरीबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर का बिहार से खास नाता है। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद इसकी चर्चा वहां से हजारों किलोमीटर दूर बिहार के गांव भेलूपुर में हुई।

दरअसल, बिहार के बक्सर जिले का भेलूपुर गांव कमला प्रसाद बिसेसर का पैतृक गांव है। आइए जानते हैं त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री के बारे में। कमला प्रसाद-बिसेसर दूसरी बार त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री बनी हैं। 73 वर्षीय बिसेसर ने इससे पहले 2010-2015 तक कैरीबियाई देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ की कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा

वह त्रिनिदाद और टोबैगो का नेतृत्व करने वाली एकमात्र महिला हैं। 1834 में ब्रिटेन द्वारा अफ्रीका में गुलामी प्रथा खत्म होने के बाद, त्रिनिदाद में चीनी बागानों के लिए मजदूरों की कमी हो गई। इस कमी को पूरा करने के लिए भारत, खासकर यूपी और बिहार के भोजपुरी भाषी क्षेत्रों जैसे छपरा, आरा, बलिया, सीवान, गोपालगंज, बनारस, आजमगढ़ से मजदूरों को “गिरमिटिया” के रूप में लाया गया था।

आज त्रिनिदाद एंड टोबैगो की लगभग 13.5 लाख की आबादी में करीब 40 से 45 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं। इनमें से अधिकांश वे हैं जिनके पूर्वज यूपी और बिहार से आए थे। ये लोग न केवल वहां बस गए बल्कि उन्होंने अपनी संस्कृति, परंपराओं को भी बनाए रखा।

कमला बिसेसर 2010 में देश की पहली महिला और भारतीय मूल की प्रधानमंत्री बनीं

त्रिनिदाद एंड टोबैगो की वर्तमान प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर का पैतृक गांव भारत के बिहार राज्य के बक्सर जिले का भेलूपुर है। उनके परदादा राम लखन मिश्रा भारत से त्रिनिदाद गए थे। कमला बिसेसर 2010 में देश की पहली महिला और भारतीय मूल की प्रधानमंत्री बनीं, और 2025 में दोबारा इस पद पर चुनी गईं।

इसके अलावा, वर्तमान राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू और लोकसभा अध्यक्ष जगदेव सिंह भी भारतीय मूल के हैं। यह त्रिनिदाद की राजनीति और समाज में भारतीय प्रवासियों के गहरे प्रभाव को दर्शाता है।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो में भारतीय संस्कृति आज भी जिंदा है। होली और दिवाली जैसे भारतीय त्योहार वहां राष्ट्रीय अवकाश घोषित हैं। भोजपुरी भाषा, चटनी संगीत, लिम्बो नृत्य, और पारंपरिक भारतीय व्यंजन आज भी आम जनजीवन का हिस्सा हैं। इससे यह साफ पता चलता है कि यूपी और बिहार की संस्कृति आज भी इस दूर देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो में जिंदा है और लोग उसे दिल से अपनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें : मुख्य सचिव ने कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ ली बैठक

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘भोजपुरी चौताल की गूंज त्रिनिदाद और टोबैगो में!’ इस संदेश के जरिए उन्होंने वहां की भारतीय मूल की आबादी के सांस्कृतिक जुड़ाव और आतिथ्य भाव की सराहना की। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में बसे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘भारत से सालों पहले जो लोग त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे, उन्होंने यहां कई क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है और आज देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय संस्कृति से अपना जुड़ाव भी बनाए रखा है। पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय समुदाय द्वारा दिए गए अविस्मरणीय स्वागत के लिए मैं आभारी हूं।

यह भी पढ़ें : 26 किमी रिस्पना – बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध- सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाम पट मामले में पुनर्विचार करे धामी सरकार : राजीव महर्षि

नाम पट मामले में पुनर्विचार करे धामी सरकार : राजीव महर्षि देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी महर्षि ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पारित किए गए नाम पट अनिवार्यता के आदेश पर पुनर्विचार की मांग करते हुए […]
m 1 2

यह भी पढ़े