Image

जिला पंचायत सीट कुल्हाड़ से भाजपा समर्थित उम्मीदवार महेंद्र राणा ने किया नामांकन

admin
dr

जिला पंचायत सीट कुल्हाड़ से भाजपा समर्थित उम्मीदवार महेंद्र राणा ने किया नामांकन

पौड़ी गढ़वाल/मुख्यधारा

आज भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार महेन्द्र राणा ने पंचायत सीट 9 कुल्हाड़ से अपना नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला पंचायत पौड़ी कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ जमा किया। आज पौड़ी पहुंचने पर राणा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

महेन्द्र सिंह राणा निवर्तमान ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल रहे हैं। साथ ही तीन बार कल्जीखाल के ब्लाक प्रमुख रहे हैं। उन्हें 2 बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव 1 बार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज पुरस्कार सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ की कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों की समीक्षा

राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे हमेशा से जनता का प्यार मिलता आया है। जनता के अनुरोध पर ही हीं जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपना नामांकन करवा रहा हूं। मैंने विकासखण्ड कल्जीखाल एवं विकासखण्ड द्वारीखाल में विकास कार्य किए हैं, जो एक विकास की मिसाल है। मैं हमेशा से विकास कार्यो के लिए समर्पित हूं एवं रहूंगा, हमने विकास किया है, आगे भी विकास करेंगे। आप लोगों का प्यार प्रेम इसी प्रकार बना रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र राणा जिन्दाबाद के नारा लगाए।

Next Post

देहरादून में आयोजित नागर विमानन सम्मेलन-2025 में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

देहरादून में आयोजित नागर विमानन सम्मेलन-2025 में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पर्वतीय राज्यों के लिए पृथक विमानन नीति की मांग देहरादून / मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित होटल में आयोजित नागर […]
d

यह भी पढ़े