Image

उत्तराखंड: पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश

admin
dh 1 2

उत्तराखंड: पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश दिए। कुमाऊं क्षेत्र में यह मैराथन गुंजी से आदि कैलाश और गढ़वाल में नीति माणा से लेकर मलारी तक आयोजित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस आयोजन को वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया जाए और हर वर्ष निर्धारित तिथि पर इसका नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें : जबरन धर्मान्तरण व डेमोग्राफ़िक चेंज पर राज्य सरकार के प्रयासों के साथ जन सहयोग व कानूनी रूप से शिकायत को जन जागरूकता भी आवश्यक: धामी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सशक्त बनाने के साथ ही तय समय पर प्रभावितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों में फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़/सोलर फेंसिंग के संबंध में विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली और अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : उत्तरकाशी के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर मुख्यमंत्री धामी व महेन्द्र भट्ट ने लिया आपदा की स्थिति का जायजा

Next Post

पटेलनगर निवासी युवती से दुष्कर्म व मारपीट के मामले ने राज्य महिला आयोग सख्त

पटेलनगर निवासी युवती से दुष्कर्म व मारपीट के मामले ने राज्य महिला आयोग सख्त पीड़िता से मिलने दून अस्पताल पहुंची महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, चिकित्सकों को उचित उपचार व कड़ी सुरक्षा के निर्देश देहरादून/मुख्यधारा देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में […]
ka

यह भी पढ़े