Image

LPG Gas : जिला प्रशासन की ओटीपी आधार पर होमडिलीवरी व्यवस्था से एजेंसियों से छंटी भीड़

admin
IMG 20260318 WA0017
  • LPG Gas : जिला प्रशासन की ओटीपी आधार पर होमडिलीवरी व्यवस्था से एजेंसियों से छंटी भीड़
  • जिला प्रशासन की क्यूआरटी सक्रिय, नगर मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर ने किया गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

देहरादून/मुख्यधारा

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन की क्यूआरटी टीम निरंतर सक्रिय है।

इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी द्वारा हिमानी गैस एजेंसी, डालनवाला एवं आधुनिक गैस एजेंसी व अरिवन्द गैस एजेंसी बद्रीपुर का निरीक्षण करते हुए गैस आपूर्ति, वितरण स्टाॅक आदि का अवलेकन किया।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने यदि उनकी पूछताछ है तो उपभोक्ताओं से सौम्यता से समाधान किया जाए।

IMG 20260318 WA0019

निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें समस्त व्यवस्थाएं सामान्य एवं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों द्वारा एजेंसी परिसर एवं गोदाम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर ने गैस एजेंसी प्रबंधक को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु एजेंसी एवं गोदाम परिसर में होमलिवरी गैस आपूर्ति, बुकिंग हेतु दिए गए वाट्सएप्प नम्बर, वेबसाईट, पोर्टल्स, एप्प सम्बन्धी उपभोक्ता जागरूकता के बड़े-बड़े फ्लेक्सी अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, जिससे आमजन को आवश्यक जानकारी सुलभ हो सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित उपभोक्ताओं से भी संवाद किया। उपभोक्ताओं ने गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

इसके अतिरिक्त, अधिकारियों द्वारा एजेंसी प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि सिस्टम में उत्पन्न तकनीकी समस्या (क्राइसिस) के कारण जिन उपभोक्ताओं को ऑटोमेटिक गैस डिलीवरी के संदेश प्राप्त हुए हैं, उनकी प्राथमिकता के आधार पर जांच सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध रूप से गैस उपलब्ध कराई जाए।

इसके उपरान्त उप जिलाधिकारी सदर ने आधुनिक गैस सर्विस एवं अरबिन्द गैस सर्विस बद्रीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस की स्थिति सामान्य पाई गई। दोनो ऐजन्सियों पर ऑनलाईन एवं ऑफलाईन गैस की बुकिंग कि जा रही है। गैस सिलेण्डरों की होमडिलिवरी की जा रही है।

गैस ऐजन्सियों को अपने गोदामों गैस सिलेण्डरों का वितरण न करने हेतु निर्देशित किया गया तथा गोदामों पर पलेक्सी लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है डिलिविरी मैन को घर पंहुचने पर ही ओटीपी दिया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Next Post

उत्तराखंड सरकार के चार साल : परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में अपने विभागों के स्टॉल लगाकर योजनाओं का करें व्यापक प्रचार-प्रसार : बंसल 

उत्तराखंड सरकार के चार साल : परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में अपने विभागों के स्टॉल लगाकर योजनाओं का करें व्यापक प्रचार-प्रसार : बंसल  देहरादून/मुख्यधारा राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद देहरादून सहित प्रदेशभर […]
IMG 20260318 WA0028

यह भी पढ़े