दु:खद: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बस गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, कई घायल, रायगढ़ जिले में हुआ हादसा - Mukhyadhara

दु:खद: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बस गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, कई घायल, रायगढ़ जिले में हुआ हादसा

admin
s1

दु:खद: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बस गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, कई घायल, रायगढ़ जिले में हुआ हादसा

मुख्यधारा डेस्क

महाराष्ट्र में शुक्रवार की रात एक बस गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हैं। यह हादसा महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 40 यात्री सवार थे। अब तक 25 का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढें :ब्रेकिंग: दून पुलिस (Doon Police) ने नेहरू कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई डकैती का 48 घंटों के भीतर किया खुलासा, लूट का माल भी बरामद। ऐसी बनाई थी योजना

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस पुणे से मुंबई आ रही थी। इस दौरान मुंबई पुणे ओल्ड हाईवे पर बस का नियंत्रण खो गया और वह 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया हादसे के समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस के अंदर और भी यात्री फंसे होने की आशंका है रेस्क्यू कार्य शुरू है। हादसे की खबर मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Post

बाबा साहेब के दलितों, पिछड़ों, वंचितों, शोषितों के उत्थान के लिए किए कार्य सभी के लिए प्रेरणापुंज: रेखा आर्या (Rekha Arya)

बाबा साहेब के दलितों, पिछड़ों, वंचितों, शोषितों के उत्थान के लिए किए कार्य सभी के लिए प्रेरणापुंज: रेखा आर्या (Rekha Arya) रुद्रपुर पहुंची कैबिनेट मंत्री ने भीम राव अंबेडकर की जयंती पर उनकी मूर्ति पर किया माल्यापर्ण रुद्रपुर/मुख्यधारा प्रदेश की […]
r 1 4

यह भी पढ़े