तिब्बती मार्केट गोलीकाण्ड : दिन दहाड़े मर्डर की घटना से सहमा देहरादून, आईजी गढ़वाल ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिए निर्देश

admin
IMG 20260211 WA0038
  • तिब्बती मार्केट गोलीकाण्ड : आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश
  • कानून व्यवस्था पर राजधानी के क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश, जवाबदेही होगी तय
  • दिन दहाड़े मर्डर की घटना से सहमा देहरादून, आईजी गढ़वाल ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिए  निर्देश
देहरादून/मुख्यधारा
देहरादून के बीचोंबीच स्थित तिब्बती मार्केट के सामने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई, इससे बाजार में हड़कंप मच गया। 10 दिनों के अंतराल में देहरादून शहर में मर्डर की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बीती 2 फरवरी को दून के मच्छी बाजार में भी एक युवती की चापड़ से हत्या कर दी गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के तिब्बती मार्किट में आज पूर्वाहन अज्ञात ने एक व्यक्ति पर गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा घायल को तत्काल एंबुलेंस से  अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक गैस एजेंसी का संचालक था। अर्जुन शर्मा परेड ग्राउंड से टेनिस खेलकर वापस लौट रहे थे कि तभी दो युवकों ने तिब्बती मार्केट के पास उन्हें अचानक गोली मार दी। हत्याकांड के पीछे किसी विवाद को माना जा रहा है।
इस घटना के बाद देहरादून शहर में हड़कंप मच गया और लोग सहमे हुए हैं। इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में  पुलिसकर्मी तैनात हैं और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से खंगाला जा रहा है।फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

आईजी गढ़वाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत घटित गोलीकाण्ड की गंभीर घटना के संबंध में राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटनास्थल की परिस्थितियों, उपलब्ध भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा अब तक की गई पुलिस कार्यवाही की गहन समीक्षा की।

IMG 20260211 WA0042

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देशित किया कि घटना में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करते हुए विशेष टीमों का गठन किया जाए तथा गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक विधिक, तकनीकी एवं सर्विलांस संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस रणनीति तैयार की जाए।

उक्त संवेदनशील घटना के दृष्टिगत परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जनपद में हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित अनावरण एवं प्रभावी रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमणशील रहेंगे तथा पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। वे अधीनस्थ थाना एवं चौकी प्रभारियों को नियमित रूप से ब्रीफ करते हुए कानून व्यवस्था के प्रति सजग बनाए रखेंगे।IMG 20260211 WA0045 IMG 20260211 WA0041
  • ऐसे विवादित मामलों, जिनसे शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो, उन्हें प्राथमिकता पर लेते हुए उनका निस्तारण क्षेत्राधिकारी अपने निकट पर्यवेक्षण में कराना सुनिश्चित करेंगे।
  • समस्त क्षेत्राधिकारी संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाएं तथा रूटीन चेकिंग के साथ विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक (रैंडम) चेकिंग भी की जाए, जिससे आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सके। आपसी रंजिश, भूमि विवाद अथवा अन्य संवेदनशील मामलों में समय रहते निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
  • IMG 20260211 WA0036 IMG 20260211 WA0042 1 IMG 20260211 WA0044
  • सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आने वाले मामलों में विलंब न करते हुए तत्काल संज्ञान लेकर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को सुदृढ़ करते हुए अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाएगा।
  • क्षेत्राधिकारी समय-समय पर अपने क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करें तथा विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सुरक्षा एवं साइबर अपराध संबंधी जानकारी प्रदान करें।
  • किसी भी क्षेत्र में इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी के साथ-साथ संबंधित क्षेत्राधिकारी की जवाबदेही भी निर्धारित की जाएगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों को कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पूर्ण सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Next Post

द्वारीखाल : किनसुर न्याय पंचायत के सिलोगी में बहुउद्देश्यीय शिविर में 60 शिकायतें दर्ज, 110  लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

द्वारीखाल : किनसुर न्याय पंचायत के सिलोगी में बहुउद्देश्यीय शिविर में 60 शिकायतें दर्ज, 110  लोगों को मिला योजनाओं का लाभ द्वारीखाल/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड द्वारीखाल […]
IMG 20260211 WA0016 1

यह भी पढ़े