स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में किया अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ

Mukhyadhara
IMG 20260716 WA0081
  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में किया अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ

देहरादून/मुख्यधारा

गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रायपुर में एक राज्य के स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा नई अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ भी उपस्थित रहे।

IMG 20260716 WA0080

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में अल्ट्रासाउंड की नई मशीन के शुभारंभ से क्षेत्रीय जनता को एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ निधि रावत, रायपुर चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ इंदु पाल, ओएनजीसी के सीजीएम नीरज शर्मा और स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष सुंदर खोलिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजधानी देहरादून में "छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : राजीव महर्षि

राजधानी देहरादून में “छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक : राजीव महर्षि कार्यक्रम के प्रति कांग्रेसजनों में भारी उत्साह देहरादून/मुख्यधारा राजधानी देहरादून में ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम के भव्यय आयोजन हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर तैयारियां पूरी की […]
IMG 20260717 WA0003

यह भी पढ़े