Image

बार्लोगंज स्थित सनातन धर्मसभा में सामुदायिक हाल के सुधारीकरण कार्य का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

Mukhyadhara
IMG 20260426 WA0032

बार्लोगंज स्थित सनातन धर्मसभा में सामुदायिक हाल के सुधारीकरण कार्य का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

मसूरी/मुख्यधारा

रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बार्लोगंज, मसूरी में विधायक निधि से स्वीकृत सनातन धर्म सभा के सामुदायिक हाल में लगभग 11 की लागत से सुधारीकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

IMG 20260426 WA0029

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार जनता की सरकार, जनता के द्वार’ की भावना के साथ कार्य कर रही है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्मशाला के बेसमेंट हाल के सुधारीकरण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है, ताकि समाज के सभी वर्गों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सभासद गोरी थपलियाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान, सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष ललित जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रेकिंग: देहरादून जिले में अत्यधिक तापमान/लू (हीट वेव) के अलर्ट के चलते कक्षा 1 से 12 तक स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्रों में सोमवार को अवकाश घोषित

ब्रेकिंग: देहरादून जिले में अत्यधिक तापमान/लू (हीट वेव) के अलर्ट के चलते कक्षा 1 से 12 तक स्कूल व आंगनबाड़ी केन्द्रों में सोमवार को अवकाश घोषित देहरादून/मुख्यधारा अभी अप्रैल का माह खत्म भी नहीं हुआ है कि देहरादून जनपदवासी प्रचंड […]

यह भी पढ़े