पिथौरागढ़ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने पीड़ितों को किया नमन

Mukhyadhara
IMG 20260814 WA0005
  • पिथौरागढ़ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने पीड़ितों को किया नमन

पिथौरागढ़/मुख्यधारा

उत्तराखंड की खेल मंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के लिए अपने प्रभारी जिले पिथौरागढ़ पहुँचीं। मुख्य समारोह से पूर्व, शुक्रवार शाम को उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने देश विभाजन के समय की हृदय विदारक और दर्दनाक ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लाखों निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी।

मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 1947 का देश विभाजन केवल भौगोलिक सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि यह करोड़ों लोगों के विस्थापन, पीड़ा और अमानवीय यातनाओं का वह काला अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे लाखों पूर्वजों ने जो दंश झेला, यह दिन उनकी शहादत और संघर्ष को याद करने का है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें संदेश देता है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द सर्वोपरि है। हमें इतिहास के इस दर्द से सीख लेते हुए देश को एकजुट रखने का दृढ़ संकल्प लेना होगा।

IMG 20260814 WA0008

गौरतलब है कि मंत्री रेखा आर्या 15 अगस्त को मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, कार्यक्रम संयोजक कमल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, महापौर कल्पना देवलाल, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा, जिला महामंत्री इंदर सिंह लुंठी, दिवाकर जोशी, प्रदेश कार्यालय सदस्य जगत सिंह खाती आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़े