Image Image

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Mukhyadhara
IMG 20260918 WA0015
  • प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • “अधिकारी आंगन का मिलन” कार्यक्रम की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए इसको वृहद स्तर पर करें प्रचारित-प्रसारित-रेखा आर्या
  • कार्यक्रम मे योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, लाभार्थियों को भी किया जाएगा सम्मानित

पिथौरागढ़/मुख्यधारा

आज जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार मे आगामी 25 सितंबर से शुरू होने जा रहे “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की विभागीय अधिकारियो के साथ तैयारियो की समीक्षा बैठक आहूत की।

बैठक में संबंधित अधिकारियो द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रभारी मंत्री ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों से कहा की चूंकि यह अभियान 25 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक चलेगा, ऐसे मे इसकी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए इसको वृहद स्तर पर प्रचारित- प्रसारित करें।

IMG 20260918 WA0014

मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी बहनों, कार्यकर्तियों, सहायिकाओं, आशा बहनों, जिन्होंने अपने-अपने केंद्रों मे जिन्होंने कार्य किए हैं, उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस अभियान मे हम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट वितरण के साथ अन्य योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ उन्हें सभी लाभप्रद योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही इस अवधि में विभिन्न विभागों के शिविर लगाए जाएंगे, जिनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मंत्री ने यह भी निर्देश दिए की सभी कार्यक्रम को संपादित किए जाएंगे उनकी फोटो और वीडियोग्राफी भी अवश्य करें। इसके साथ ही प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा की जनपद पिथौरागढ़ में समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में यह कार्यक्रम होने हैं, ऐसे में कोई भी केंद्र इससे अछूता ना रहे, अधिकारी इसे सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महापौर कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा, जिला पंचायत सदस्य भावना लोहिया, दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका राजेंद्र रावत, जिलाधिकारी आशीष भटगाईं, एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी, डीपीओ निर्मल सिंह बसेड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड: चार वर्ष बाद भी न्याय की लड़ाई जारी, सवाल बरकरार

अंकिता भंडारी हत्याकांड: चार वर्ष बाद भी न्याय की लड़ाई जारी, सवाल बरकरार देहरादून/मुख्यधारा 18 सितम्बर 2026 को देहरादून के गांधी पार्क में सुबह 11:00 बजे अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा श्रद्धांजलि […]
IMG 20260918 WA0020

यह भी पढ़े