- जागेश्वर में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन
- छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग
जागेश्वर/मुख्यधारा
उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतियोगिताओं के क्रम में जागेश्वर में खंड स्तरीय वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकगणों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन खंड संयोजक संजय भट्ट के निर्देशन में किया गया, जबकि कार्यक्रमाध्यक्ष पूज्य महाराज स्वामी कोपलेश्वरानन्द, प्रधान/प्रबंधक श्री कल्याणिका आश्रम जागेश्वर के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।
प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और संस्कृत भाषा के प्रति अपने ज्ञान, प्रतिभा एवं अभिव्यक्ति कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताएं अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, वहीं उनके उत्साहवर्धन के लिए धनराशि भी प्रदान की गई।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और संस्कृति की महत्वपूर्ण भाषा है। विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संस्कृत भाषा के अध्ययन के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के संयोजक संजय दत्त भट्ट , आमंत्रण के प्रवक्ता स्वामी कपिलेश्वरानन्द जी महाराज, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सुश्री प्रेमा मेखली , दीवान सतवाल ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चन्द्र पाण्डे , पूर्व प्रधान ढकौली कमल नेगी, नारा सिंह बिष्ट , ए.ए. पौधार, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रा.इ. कॉलेज — च्याड़ा गोपाल दत्त जोशी, खण्ड शिक्षा अधिकारी दीप चन्द्र काण्डपाल , चन्दन बोरा सहित अन्य लोग मौजूद थे।


