Image Image

पेयजल समस्या को लेकर बंजारावाला क्षेत्रवासियों ने किया जल संस्थान का घेराव, अधिकारियों ने दिया सकारात्मक आश्वासन

Mukhyadhara
IMG 20261104 WA0018
  • पेयजल समस्या को लेकर बंजारावाला क्षेत्रवासियों ने किया जल संस्थान का घेराव
  • अधिकारियों ने दिया सकारात्मक आश्वासन

देहरादून/मुख्यधारा

नगर निगम देहरादून क्षेत्रांतर्गत वार्ड 84 बंजारावाला में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर आज पार्षद रुचि रावत के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जल संस्थान का घेराव किया।

पार्षद रुचि रावत ने बताया कि क्षेत्रवासियों की आवाज और एकजुटता को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विस्तार से वार्ता की गई और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया।

IMG 20261104 WA0020 IMG 20261104 WA0019

मौके पर संजय तिवारी उप कार्यक्रम निदेशक, UUSDA
राजीव सैनी अधीक्षण अभियंता, जल संस्थान बी.एस. डोगरा अधिशासी अभियंता, जल संस्थान जतिन सैनी प्रोजेक्ट मैनेजर, UUSDA जगदीश पंवार सहायक अभियंता, जल संस्थान चन्द्रशेखर कंडवाल सहायक अभियंता, जल निगम अमित शर्मा सहायक अभियंता, UUSDA संजीव प्रधान प्रोजेक्ट मैनेजर, VPRPL कंपनी के अधिकारीगण मौके पर पहुंचे। इस दौरान सभी अधिकारियों ने हमारी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु करने का आश्वासन दिया।

IMG 20261104 WA0017

पार्षद रुचि रावत ने बताया कि आप सभी क्षेत्रवासियों का सहयोग और एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब तक वार्ड में स्वच्छ एवं नियमित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होती, तब तक हमारा प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार जताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम हल्द्वानी ने लगाए शुद्ध बताशे एवं खिलौनों के स्टॉल, महापौर गजराज बिष्ट ने किया शुभारंभ 

नगर निगम हल्द्वानी ने लगाए शुद्ध बताशे एवं खिलौनों के स्टॉल, महापौर गजराज बिष्ट ने किया शुभारंभ  हल्द्वानी/मुख्यधारा नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के कार्यालय प्रांगण में नगर निगम द्वारा निर्मित शुद्ध बताशे एवं खिलौनों की बिक्री हेतु लगाए गए स्टॉलों का […]
IMG 20261104 WA0303 20261104 165559

यह भी पढ़े