21 हजार वोटों से जीतीं : लिज ट्रस (Liz Truss) ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी, भारत समेत दुनिया के तमाम देशों ने दी बधाई   - Mukhyadhara

21 हजार वोटों से जीतीं : लिज ट्रस (Liz Truss) ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी, भारत समेत दुनिया के तमाम देशों ने दी बधाई  

admin
IMG 20220905 WA0014

मुख्यधारा डेस्क 

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के चुनाव को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें लगी हुई थी। ‌भारत भी इस चुनाव परिणाम को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ‌आखिरकार आज शाम 5 बजे 2 महीने चुनावी कैंपेन के बाद लिज ट्रस Liz-Truss ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुनी गईं।

भारतीय मूल के ऋषि सुनक लिज से हार गए। दोनों दिग्गजों के बीच लगभग 21 हजार वोटों का अंतर रहा। लिज तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। उनसे पहले ‘मार्गरेट थैचर’ और ‘थेरेसा मे’ ब्रिटिश पीएम रह चुकी हैं। ट्रस अब बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। लिज मार्गरेट थैचर को अपना आदर्श मानती हैं।

47 साल की विदेश मंत्री ट्रस विदेश मंत्री ट्रस ने भी इस दौड़ में शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने अपने अभियान में देश के समक्ष मौजूदा आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए तत्काल कर कटौती का संकल्प जताया था।

लिज ब्रिटेन की 15वीं प्रधानमंत्री होंगी। वह इससे पहले तीन प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं और छह बार मंत्री पद संभाल चुकी हैं। 11 महीने से फिलहाल वह विदेश मंत्री हैं।

जीत के बाद लिज Liz-Truss ने सुनक के बारे में कहा, मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी पार्टी में इतनी गहरी समझ वाले नेता हैं। परिवार और दोस्तों का भी शुक्रिया। लिज के ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुने जाने पर अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी समेत ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिज को जीत पर बधाई दी। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा, भरोसा है कि आपकी लीडरशिप में भारत-ब्रिटेन के रिश्ते मजबूत होंगे। दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप होगी। नई रोल और जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।

बता दें कि करीब 2 महीने पहले 7 जुलाई को बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में समय से पहले चुनाव करवाए गए थे। खास बात यह है कि पांच राउंड में ऋषि सुनक ने लिज ट्रस को पीछे छोड़ दिया था लेकिन फाइनल राऊंड में जीत लिज ट्रस की हुई।

Next Post

भू-कानून (land law) के अध्ययन और परीक्षण के लिए गठित समिति ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपी रिपोर्ट। समिति ने अपनी रिपोर्ट में दी 23 संस्तुतियां

देहरादून/मुख्यधारा सीएम ने कहा, व्यापक जनहित व प्रदेश हित में समिति की संस्तुतियों पर राज्य सरकार विचार कर भू – कानून (land law) में संशोधन करेगी राज्य में भू-कानून (land law) के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने […]
IMG 20220906 WA0003

यह भी पढ़े