Ankita Bhandari murder case: पहाड़ की बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने को पौड़ी DM कार्यालय में प्रदर्शन
पौड़ी/मुख्यधारा
उत्तराखंड की बेटी अंकिता के हत्यारों (Ankita Bhandari murder case) को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर आज महेन्द्र राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। वनतरा रिसोर्ट में रिसेप्सनिस्ट के पद पर कार्य कर रही ग्राम श्रीकोट की अंकिता भण्डारी उम्र 19 वर्ष 18.09.2022 को रििजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर एवं अंकित गुप्ता द्वारा हत्या कर शव चीला नहर में फेंक दिया था।
Video
सामाजिक संगठनों एवं मीडिया द्वारा लगातर इस सम्बन्ध में दबाव बनाया गया। जिसके फलस्वरूप सातवें दिन आज अंकिता का शव नहर से बरामद हुआ।

द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा ने कहा कि जब तक पहाड़ की बेटी अंकिता भण्डारी के हत्यारों को फांसी की सजा नहीं मिलती, तब तक हम चुप नही बैठेंगे। यह हमारी अस्मिता प्रश्न है। इस दौरान प्रदर्शन कारियों ने अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने के नारे लगाये।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी पौड़ी गढवाल को ज्ञापन भी दिया गया।

इस अवसर पर कनिष्क प्रमुख कल्जीखाल अर्जुन पटवाल, क्षेत्र पंचायत विवेक नेगी, अजय पटवाल प्रधान दिबई, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख महेन्द्र सिंह मवाणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत जयकृत थपलियाल, अनुराग नेगी, भारत भूषण, दीपक असवाल एवं अन्य बुजुर्ग युवा मातृशक्ति ने धरना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।



