देहरादून/मुख्यधारा
उत्तराखंड में 28 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) रहेगा। पहले यह गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस के अवसर पर 24 नवम्बर को तय किया गया था। जिस में संशोधन कर दिया गया है।
इस संबंध में अपर सचिव सुरेश चंद जोशी ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार सन् 2022 ई० ( शक संवत् 1943-44) हेतु उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक विज्ञप्ति संख्या-823 / xxxi( 15 )G / 21-74 (सा०)/2016 दिनांक 02 दिसम्बर 2021 के द्वारा अनुलग्नक -2 के क्रमांक-4 पर अंकित गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस दिनांक 24 नवम्बर, 2022 (बृहस्पतिवार) हेतु घोषित सार्वजनिक अवकाश में नियमानुसार संशोधन करते हुए गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस हेतु दिनांक 24 नवम्बर, 2022 (बृहस्पतिवार) के स्थान पर दिनांक 28 नवम्बर, 2022 (सोमवार) को प्रदेश के शासकीय/अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उत्तराखण्ड सचिवालय / विधान सभा और जिन कार्यालयों में पाँच दिवसीय सप्ताह लागू हैं, पर यह अवकाश लागू नहीं होगा।
आदेश:-

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग (Uttarakhand) : शिक्षा विभाग में इन शिक्षकों के हुए बंपर तबादले, सूची देखें


