Image Image

जोशीमठ के पीड़ितों को ग्राफिक एरा (Graphic Era) में निशुल्क शिक्षा का एक और मौका

admin
GRA 1

जोशीमठ के पीड़ितों को ग्राफिक एरा (Graphic Era) में निशुल्क शिक्षा का एक और मौका

देहरादून/मुख्यधारा

ग्राफिक एरा ने जोशीमठ के आपदा पीड़ितों को निशुल्क शिक्षा के लिए अब आठ अगस्त तक आवेदन किया जा सकेगा। ग्राफिक एरा ने आवेदन पत्र आमंत्रित करने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने जोशीमठ की आपदा से पीड़ित परिवारों के 100 बच्चों को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। दोनों विश्वविद्यालयों में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर एप्लीकेशन समेत हर कोर्स में निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: यहां ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिरी (car crashed), दो गंभीर घायल

अब तक प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की दो सूचियां तैयार की जा चुकी हैं। इनमें बीटेक कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग, एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में आपदा पीड़ित परिवारों के बच्चों का निशुल्क शिक्षा के लिए चयन किया गया है।

प्रभावित परिवारों की सुविधा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब आठ अगस्त तक आपदा पीड़ित होने के प्रमाण पत्र और अर्ह परीक्षा की मार्क्सशीट के साथ शिक्षा निशुल्क के लिए विश्वविद्यालय के आपदा राहत प्रभारी डॉ सुभाष गुप्ता को subhashgupta@gehu.ac.in पर आवेदन पत्र भेजे जा सकते हैं।

यह भी पढें :LPG Price : एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई बड़ी कटौती, नई कीमतें आज से लागू

Next Post

उत्तराखंड को विशेष केंद्रीय सहायता के लिए भट्ट (Bhatt) ने जताया केंद्र का आभार

उत्तराखंड को विशेष केंद्रीय सहायता के लिए भट्ट (Bhatt) ने जताया केंद्र का आभार देहरादून/मुख्यधारा भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्र द्वारा उत्तराखण्ड को विशेष सहायता (ऋण) के लिए 951 करोड़ रूपये की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं […]
BHAT 1

यह भी पढ़े