Image

दर्दनाक हादसा : पिथौरागढ़ में जीप गहरी खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत, तीन घायल, मुवानी के पास हुआ हादसा

admin
IMG 20250715 WA0065

दर्दनाक हादसा : पिथौरागढ़ में जीप गहरी खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत, तीन घायल, मुवानी के पास हुआ हादसा

पिथौरागढ़/मुख्यधारा

उत्तराखंड में आज एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुवानी के पास भंडारी गांव के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक जीप गहरी खाई में गिर गई।

जानकारी के मुताबिक, यह जीप मुवानी से बोकटा की ओर जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है। वहीं हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

IMG 20250715 WA0064

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए हादसे के दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और राहत-बचाव दलों को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को समय पर उचित और निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Next Post

Uttarakhand: राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी दो वोटर लिस्ट में शामिल 500 प्रत्याशियों की सूची

राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी दो वोटर लिस्ट में शामिल 500 प्रत्याशियों की सूची देहरादून/मुख्यधारा देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग को आज उन 500 से अधिक प्रत्याशियों की सूची सौंपी गई है, जिनके नाम दो या दो से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों […]
IMG 20250715 WA0026

यह भी पढ़े