बड़ी खबर : आज टिहरी जिले पर भारी पड़ा कोरोना, सात स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव। आज कुल 75 संक्रमित - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज टिहरी जिले पर भारी पड़ा कोरोना, सात स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव। आज कुल 75 संक्रमित

admin
uttarakhand health sankramit
uttarakhand sankramit mamle
देहरादून। उत्तराखंड में  कोरोना संक्रमितों की शुरूआत 15 मार्च को हुई थी जब विदेश से लौटे एक आईएफएस में  इसकी पुष्टि हुई थी। उसके बाद 1000 मरीजों की संख्या होने में 80 दिन लगे थे, लेकिन दूसरे 1000 संक्रमितों का आंकड़ा मात्र 15 दिन के भीतर पहुंच गया। यही कारण है कि आज 19 जून 2020 को प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 2177 पर पहुंच गया है।
आज 75 मामले सामने आए हैं। हालांकि अब मात्र 744 मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं और बाकी 1433 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 26 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि वे विभिन्न बीमारियों के चलते पहले से ही अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे थे।  इसके अलावा 15 संक्रमित अन्य राज्यों में माइग्रेट कर गए हैं।
शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 50 नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले दोपहर को भी 25 मरीज पाए गए थे।
आज इन जिलों से मिले इतने संक्रमित
  • अल्मोड़ा जनपद से 14 मरीज सामने आए हैं।
  • बागेश्वर से 7 मरीज सामने आए हैं।
  • पिथौरागढ़ जनपद से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • नैनीताल जनपद से 8 लोगों में पुष्टि हुई है।
  • हरिद्वार जिले से 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • देहरादून से 4 मरीज पाए गए हैं।
  • टिहरी गढ़वाल से 28 मामले सामने आए हैं। इनमें दो लोग नासिक तीन मुंबई एक राजस्थान 8 संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए और 11 लोग हिंडोलाखाल स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी शामिल हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 2 लोग संक्रमित पाए गए।
अब तक 67% मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में कुल 2177 में से मात्र 744 एक्टिव मामले हैं।
प्रदेश में अब तक कुल 43438 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज भी 1350 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 37 लोग आज विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ हुए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि अभी भी 4463 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में 66.90 प्रतिशत रिकवरी की दर से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं, इसे राहत के रूप में देखा जा रहा है।
इसके अलावा वर्तमान में पांच जनपदों के 88 गांवों एवं मोहल्लों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से इन इलाकों में कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
20200619 211943
hb 18
Next Post

एसपी उत्तरकाशी की अनोखी पहल : स्थानीय भाषा में स्लोगन लगाकर कर रहे लोगों को जागरुक

कोरोना वायरस (COVID-19) जागरुकता पर एस0पी0 उत्तरकाशी की पहल की प्रदेशभर में हो रही सराहना उत्तरकाशी। विश्वभर में फैली कोरोना महामारी (COVID-19) के संक्रमण से बचाव हेतु उत्तरकाशी पुलिस लगातार कार्य कर रही है। कभी वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान […]
20200620 091301

यह भी पढ़े