प्रदेश में आगामी निकाय व उपचुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी आम आदमी पार्टी : एसएस कलेर

admin
d 15

प्रदेश में आगामी निकाय व उपचुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी आम आदमी पार्टी : एसएस कलेर

संगठन विस्तार के दृष्टिगत नौ जिला व महानगर कमेटी की घोषणा, शीघ्र ही अन्य सूची भी जारी होंगी : एसएस कलेर

देहरादून/मुख्यधारा

गत दिवस 25-08-2024 को आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा संगठन विस्तार करते हुऐ प्रथम चरण में नौ जिला कमेटियों व तीन महानगर कमेटीयों की घोषणा की गई। दिल्ली स्थित आप मुख्यालय से अपना बयान जारी करते हुऐ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड मे होने जा रहे आगामी निकाय चुनाव व उपचुनाव को पूरी ताकत के साथ लडने के लिऐ तैयार है, संगठन विस्तार हेतु यह प्रथम सूची आज राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा व सहमति के बाद घोषित की गई है।

कलेर ने कहा भविष्य मे शीघ्र ही संगठन विस्तार के दृष्टिगत अन्य सूचियाँ भी जारी की जाऐंगी। राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड मे पार्टी संगठन व चुनाव लडने को लेकर अति गंभीर है, जल्द ही उत्तराखंड मे राष्ट्रीय नेताओं की जनसभाऐं आयोजित की जाऐंगी।

यह भी पढ़ें : Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के रंग में रंगी कान्हानगरी, जन्मभूमि में की गई विशेष पूजा-आरती, द्वारका में भी धूम

उन्होने कहा भाजपा सरकार मे राज्य की महिलाओं के साथ बेखौफ जघन्य अपराध हो रहे है, मंत्री अपने बेटो के नाम टेंडर घोटाले कर रहे है वही पूरे प्रदेश के युवा बेरोजगारी से त्रस्त है, निगमों मे सफाई कर्मचारीयों का सरकार द्वारा ठेक प्रथा के माध्यम से शोषण किया जा रहा है।
आगामी चुनावों मे जनता भाजपा द्वारा की जा रही लूट का हिसाब वोट की ताकत से देगी।

d 1 22

d 2 2

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के सभी विधायकों के लिए मानसून सत्र रहा फायदे का सौदा, माननीयों की बढ़ाई गई सैलरी, इस फैसले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की रही एक राय

Next Post

नव्य भारत फाउंडेशन व एसएपीटी इंडिया के मेगा हेल्थ कैंप में पीजीआई चंडीगढ के डाक्टरों ने किया निशुल्क उपचार

नव्य भारत फाउंडेशन व एसएपीटी इंडिया के मेगा हेल्थ कैंप में पीजीआई चंडीगढ के डाक्टरों ने किया निशुल्क उपचार देहरादून/मुख्यधारा विश्व फिजियोथैरेपी माह 2024 के तृतीय दिवस में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) […]
n 1 7

यह भी पढ़े